बिहार में मस्तिष्क ज्वर से बच्चों की मौत के मामले में उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Jun 2019 10:34 PM
नयी दिल्ली : उच्चतम न्यायालय में मंगलवार को एक याचिका दायर की गयी जिसमें बिहार में उन बच्चों के इलाज के लिए केंद्र को तुरंत चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम गठित करने का निर्देश देने की मांग की गयी है जिनके ‘एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम’ (एईएस) से पीड़ित होने का संदेह है. याचिका में केंद्र को यह […]
नयी दिल्ली : उच्चतम न्यायालय में मंगलवार को एक याचिका दायर की गयी जिसमें बिहार में उन बच्चों के इलाज के लिए केंद्र को तुरंत चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम गठित करने का निर्देश देने की मांग की गयी है जिनके ‘एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम’ (एईएस) से पीड़ित होने का संदेह है.
याचिका में केंद्र को यह निर्देश देने का भी आग्रह किया गया है कि वह महामारी से पीड़ित बच्चों के प्रभावी इलाज के लिए सभी आवश्यक चिकित्सा उपकरण और अन्य मदद उपलब्ध कराये. यह याचिका तब दायर की गयी जब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुजफ्फरपुर का दौरा किया और स्थिति का जायजा लेने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की. नीतीश कुमार मंगलवार की सुबह मुजफ्फरपुर स्थित एसकेएमसीएच अस्पताल पहुंचे जहां एक जून से अब तक 300 से अधिक बच्चे एईएस के लक्षणों के चलते भर्ती किए गये हैं. याचिका अधिवक्ता मनोहर प्रताप ने दायर की है. उन्होंने कहा है 126 से अधिक बच्चों की मौत से वह काफी दुखी हैं और यह संख्या हर रोज बढ़ रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










