स्मार्ट सिटी के प्रतिनिधि न्यू मार्केट के दुकानदारों का कर रहे फर्जी सर्वे

Updated at : 15 Jun 2019 4:50 AM (IST)
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी के प्रतिनिधि न्यू मार्केट के दुकानदारों का कर रहे फर्जी सर्वे

पटना : बकरी बाजार, कबाड़ी बाजार और न्यू मार्केट को खाली कराया जा रहा है, ताकि स्टेशन एरिया को विकसित किया जा सके. इन मार्केट में हजारों की संख्या में दुकानें चल रही थीं, जिन्हें ध्वस्त किया गया. अब पटना स्मार्ट सिटी के प्रतिनिधियों द्वारा अवैध वसूली को लेकर फर्जी सर्वे किया जा रहा है. […]

विज्ञापन

पटना : बकरी बाजार, कबाड़ी बाजार और न्यू मार्केट को खाली कराया जा रहा है, ताकि स्टेशन एरिया को विकसित किया जा सके. इन मार्केट में हजारों की संख्या में दुकानें चल रही थीं, जिन्हें ध्वस्त किया गया. अब पटना स्मार्ट सिटी के प्रतिनिधियों द्वारा अवैध वसूली को लेकर फर्जी सर्वे किया जा रहा है.

इसका खुलासा तब हुआ, जब शुक्रवार को तीन-चार दुकानदार स्मार्ट सिटी प्रतिनिधियों की ओर से दिया गया आवेदन लेकर पहुंचा. दुकानदार संजू देवी के परिजन पटना स्मार्ट सिटी (पटना रेलवे स्टेशन रीडेवलपमेंट परियोजना) आवेदन लेकर पहुंचे, तो कैंप किये अधिकारी चकित थे. नूतन राजधानी अंचल के कार्यपालक अभियंता ललन सिंह ने बताया कि सर्वे कार्य पूरा हो गया है और एक-एक दुकान की लिस्ट तैयार है. अब कोई सर्वे कर रहा है, तो फर्जी है.
दुकानदारों को खाली करने का दिया निर्देश
जीपीओ गोलंबर से स्टेशन रोड जाने वाले सड़क किनारे दुकानदारों से कहा गया कि शनिवार की सुबह आठ बजे तक दुकान खाली कर दें. अगर आठ बजे तक दुकानें खाली नहीं की गयीं, तो भी उन्हें तोड़ कर हटा दिया जायेगा. निगम के निर्देश के बाद सभी दुकानदार दुकान खाली करने लगे. कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार ने बताया कि शनिवार को सड़क किनारे की दुकानों को हटाया जायेगा. दुकानदारों को अल्टीमेटम दे दिया गया है.
विरोध में प्रदर्शन
निगम की ओर से बकरी बाजार और न्यू मार्केट के दुकानदारों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गयी है. इसके बावजूद दुकानों को ध्वस्त किया जा रहा है. इसके विरोध में शुक्रवार की शाम सैकड़ों दुकानदारों ने प्रदर्शन के साथ जुलूस निकाला. इस दौरान निगम के खिलाफ नारेबाजी की. न्यू मार्केट के दुकानदार त्रिभुवन प्रसाद ने बताया कि हाइकोर्ट का स्पष्ट निर्देश है कि वैकल्पिक व्यवस्था के बाद ही दुकानों को हटाया जाये. लेकिन, वैकल्पिक व्यवस्था किये बिना ही दुकानों को हटाया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन