ePaper

पटना सिटी : लड़कियां व महिलाएं मास्टर ट्रेनर बन गांव को सिखायेंगी तैराकी

Updated at : 14 Jun 2019 8:56 AM (IST)
विज्ञापन
पटना सिटी : लड़कियां व महिलाएं मास्टर ट्रेनर बन गांव को सिखायेंगी तैराकी

पटना सिटी : गायघाट स्थित राष्ट्रीय अंतरदेर्शीय नौवहन संस्थान नीनी परिसर में सुरक्षित तैराकी के लिए बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से चयनित महिला व बालिका मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण गुरुवार से आरंभ हुआ. प्रशिक्षण का उद्घाटन करते हुए आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री लक्ष्मेश्वर राय ने कहा कि देश में बिहार पहला […]

विज्ञापन
पटना सिटी : गायघाट स्थित राष्ट्रीय अंतरदेर्शीय नौवहन संस्थान नीनी परिसर में सुरक्षित तैराकी के लिए बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से चयनित महिला व बालिका मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण गुरुवार से आरंभ हुआ.
प्रशिक्षण का उद्घाटन करते हुए आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री लक्ष्मेश्वर राय ने कहा कि देश में बिहार पहला राज्य होगा, जहां सुरक्षित तैराकी का प्रशिक्षण आम लोगों को दिया जा रहा है. प्रशिक्षण का उद्देश्य डूब कर होने वाली मौत पर रोकथाम लाना है. मंत्री ने कहा कि राज्य की बेटी व महिलाएं तैराकी प्रशिक्षण ले मास्टर ट्रेनर बन जाती हैं तो वे अपने आसपास के गांवों के लोगों व बच्चों को प्रशिक्षित करेंगी.
डूबने की घटना अक्सर पानी की कहीं गहराई की जानकारी नहीं होने व जागरूकता की कमी से होती है. प्राधिकरण के सदस्य पीएन राय ने कहा कि सुरक्षित में नदियों से पांच किमी की सीमा में स्थित गांवों के तैराकी नहीं जानने व अल्पज्ञान वाले छह से 18 वर्ष के बालक-बालिकाओं को तैराकी सीखाने व जीवन रक्षा कौशल का प्रशिक्षण दिया जायेगा. दूसरे चरण में ऐसे गांव व मोहल्ले शामिल होंगे जहां बड़े तालाब हैं.
नोडल परियोजना पदाधिकारी डॉ जीवन कुमार ने बताया कि पटना के मनेर व फतुहा के गांवों से 31 महिला तैराकों को 21 जून तक मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण दिया जायेगा. ताकि आने वाले 10 वर्षों में डूबने से होने वाली मौतों की संख्या में 50 प्रतिशत की कमी लाना है.
बनाया गया है प्रशिक्षण मॉडयूल
मास्टर ट्रेनर्स के प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षण मॉडयूल का निर्माण किया गया है. इसमें तैराकी, डूबते को बचाने हेतु सहायता एवं बचाव के विभिन्न तरीकों के बारे में कौशल विकास, बाल सुरक्षा के मुददों, सर्पदंश, बंशीजाल बनाना एवं उपयोग के तरीका, प्राथमिक उपचार, सीपीआर आदि को सम्माहित किया गया है. कार्यक्र म के अंत में धन्यवाद ज्ञापन नीनी के प्रशासनिक पदाधिकारी अरूण ने की. आयोजन में नीनी प्राचार्य कैप्टन सुमंत सहाय व वीरेंद्र पांडे समेत कई अन्य उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन