पटना : उचक्कों ने रेलवे ठेकेदार का बैग उड़ाया
Updated at : 12 Jun 2019 9:05 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : गांधी मैदान थाना क्षेत्र के कारगिल चौक पर उचक्कों ने रेलवे ठेकेदार का बैग गायब कर दिया है. बैग में एक लाख रुपया था. बैंक का चेक बुक, बैंक लॉकर की चाभी, रेलवे के ठेके से संबंधित पेपर भी था. ठेकेदार विनोद कुमार ने गांधी मैदान थाने में मामला दर्ज कराया है. विनोद […]
विज्ञापन
पटना : गांधी मैदान थाना क्षेत्र के कारगिल चौक पर उचक्कों ने रेलवे ठेकेदार का बैग गायब कर दिया है. बैग में एक लाख रुपया था. बैंक का चेक बुक, बैंक लॉकर की चाभी, रेलवे के ठेके से संबंधित पेपर भी था. ठेकेदार विनोद कुमार ने गांधी मैदान थाने में मामला दर्ज कराया है. विनोद कुमार नागेंद्र कॉलोनी के सिंधु इंद्रालय फ्लैट नंबर 402 में रहते हैं.
मंगलवार को दिन में वह महेन्द्रु रेलवे कार्यालय जा रहे थे. विनोद का कहना है कि कारगिल चौक पर किसी ने उनके गाड़ी के बाेनट के पास कुछ फेंक दिया. इस पर बेचैनी हाेने लगी, इस दौरान वह बेहोश हो गये. इस बीच उनकी गाड़ी से बैग लेकर भाग गये. बैग में एक लाख रुपये समेत अन्य सामान था. पुलिस जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




