पटना :तेजस्वी का लालू प्रसाद को जन्मदिन की बधाई सियासी ट्वीट : संजय सिंह
Updated at : 12 Jun 2019 7:14 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने मंगलवार को लालू प्रसाद के जन्मदिन पर तेजस्वी यादव की ट्वीट कर बधायी देने को सियासी बताया है. उन्होंने कहा है कि ये ट्वीट पूरी तरह से सियासी है. उनको अपने पिता से प्रेम नहीं है. अपना राजनीतिक उल्लू सीधा करने के लिए उन्होंने यह ट्वीट […]
विज्ञापन
पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने मंगलवार को लालू प्रसाद के जन्मदिन पर तेजस्वी यादव की ट्वीट कर बधायी देने को सियासी बताया है. उन्होंने कहा है कि ये ट्वीट पूरी तरह से सियासी है. उनको अपने पिता से प्रेम नहीं है. अपना राजनीतिक उल्लू सीधा करने के लिए उन्होंने यह ट्वीट किया है. उनको लगा कि लोग उनको इस बात को लेकर बोलेंगे तो उन्होंने एक ट्वीट करके अपनी जिम्मेदारी पूरी कर ली.
सिंह ने लालू प्रसाद को जन्मदिन की शुभकामना देते हुए कहा है कि वो दीर्घायु और स्वस्थ रहें, ये कामना है. उन्होंने कहा कि एक समय था, जब लालू प्रसाद के जन्मदिन पर उनके आवास से लेकर कार्यालय तक जश्न होता था. तेजस्वी पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या हो जाता यदि तेजस्वी यादव होटवार जेल चले जाते और एक बीमार पिता को जाकर जन्मदिन की बधाई देते.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




