ePaper

पटना सिटी : संगठन की मुख्य कड़ी हैं कार्यकर्ता: रविशंकर

Updated at : 11 Jun 2019 9:01 AM (IST)
विज्ञापन
पटना सिटी : संगठन की मुख्य कड़ी हैं कार्यकर्ता: रविशंकर

पटना सिटी : कार्यकर्ता संगठन की मुख्य कड़ी हैं. इनकी मेहनत से पार्टी को मजबूती मिलती है. यह बात केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सोमवार को गायघाट में आयोजित कार्यकर्ता सम्मान समारोह में कही. केंद्रीय मंत्री ने देश की जनता को प्रधानमंत्री को अपना समर्थन देने के लिए भी आभार जताया. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते […]

विज्ञापन
पटना सिटी : कार्यकर्ता संगठन की मुख्य कड़ी हैं. इनकी मेहनत से पार्टी को मजबूती मिलती है. यह बात केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सोमवार को गायघाट में आयोजित कार्यकर्ता सम्मान समारोह में कही. केंद्रीय मंत्री ने देश की जनता को प्रधानमंत्री को अपना समर्थन देने के लिए भी आभार जताया.
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पटना साहिब की जनता ने जात-पांत छोड़ विकास कार्य के लिए सबसे ज्यादा वोट दे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता सौंपी है. आयोजन में केंद्रीय मंत्री व पथ निर्माण मंत्री ने पार्षद, बूथ अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष व जिला अधिकारी चुनाव संचालन समिति के प्रभारी के प्रभारियों को सम्मानित किया.
आयोजन में प्रदेश उपाध्यक्ष सम्राट चौधरी, महापौर सीता साहु, सीताराम पांडे, राजेंद्र गुप्ता, विश्वनाथ भगत, किरण शंकर, तरुणा राय, स्मिता रानी, किरण मेहता, नीलम देवी, मुन्ना जायसवाल, रंजीत सिन्हा तन्नू, राजेश साह, विनय केसरी, कांति केसरी, अजीत चंद्रवंशी, विकास कुमार आदि शामिल थे. इससे पहले केंद्रीय मंत्री श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज की जन्मस्थली तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में मत्था टेक गुरुघर का आशीष लिया. दरबार साहिब में ग्रंथी ने उन्हें सिरोपा दिया. मंत्री का स्वागत सदस्य त्रिलोचन सिंह, जगजोत सिंह सोही आदि ने किया. वहीं, शक्तिपीठ बड़ी पटनदेवी व छोटी पटनदेवी में भी उन्होंने पूजा-अर्चना की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन