हंगामेदार हो सकती है कांग्रेस के जिलाध्यक्षों की कल की बैठक

पटना : लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद रविवार को आयोजित जिलाध्यक्षों की बैठक हंगामेदार होने की संभावना है. प्रदेश अध्यक्ष डाॅ मदन मोहन झा ने हार के कारणों की समीक्षा के लिए सदाकत आश्रम में जिलाध्यक्षों की बैठक बुलायी है. सूत्र बताते हैं कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के अपने पद […]
पटना : लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद रविवार को आयोजित जिलाध्यक्षों की बैठक हंगामेदार होने की संभावना है. प्रदेश अध्यक्ष डाॅ मदन मोहन झा ने हार के कारणों की समीक्षा के लिए सदाकत आश्रम में जिलाध्यक्षों की बैठक बुलायी है. सूत्र बताते हैं कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के अपने पद से इस्तीफे दिये जाने के बाद जिलाध्यक्ष भी इस पर अमल कर सकते हैं. बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल पहले ही इस्तीफा की घोषणा कर चुके हैं. इधर, शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा के इस्तीफा दिये जाने की अटकलें लगती रहीं. लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




