पटना : निगरानी के दारोगा पर सास ने दहेज प्रताड़ना का लगाया आरोप
Updated at : 07 Jun 2019 8:54 AM (IST)
विज्ञापन

एसएसपी के पास पहुंची शिकायत पटना : निगरानी विभाग के दारोगा ओमप्रकाश पर उनकी पत्नी अमृता देवी की मां गौरी देवी (नासरीगंज निवासी) ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है और एसएसपी गरिमा मलिक से शिकायत की है. गौरी देवी का आरोप है कि उनकी बेटी को दामाद ओमप्रकाश ने बुरी तरह से पिटाई भी […]
विज्ञापन
एसएसपी के पास पहुंची शिकायत
पटना : निगरानी विभाग के दारोगा ओमप्रकाश पर उनकी पत्नी अमृता देवी की मां गौरी देवी (नासरीगंज निवासी) ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है और एसएसपी गरिमा मलिक से शिकायत की है. गौरी देवी का आरोप है कि उनकी बेटी को दामाद ओमप्रकाश ने बुरी तरह से पिटाई भी की थी. जिसके कारण उसका कई दिनों तक अस्पताल में इलाज चला था.
उन्होंने बताया कि खेत बेच कर अपनी बेटी की शादी पटना सिटी के खाजेकलां के दीवान मुहल्ला निवासी व निगरानी विभाग में तैनात दारोगा ओमप्रकाश से की थी. इस दौरान 12 लाख कैश भी दिये थे. जिसमें आठ लाख रुपये दामाद ओमप्रकाश को दिये थे और चार लाख रुपये बेटी के नाम पर जमा कर दिये थे. लेकिन वे हमेशा मारपीट करते रहते हैं और कहते है कि उनकी बेटी को अब नहीं रखेंगे. इसके साथ ही आेमप्रकाश 20 लाख रुपये की डिमांड कर रहे हैं.
29 मई को की गयी थी मारपीट
मां गौरी देवी ने बताया कि 29 मई को दामाद ओमप्रकाश ने अमृता को बहुत पीटा था, जिसके बाद उसे इलाज के लिए एनएमसीएच में एडमिट कराना पड़ा था. हॉस्पिटल में ही अमृता ने अपना फर्द बयान आलमगंज थाना में तैनात एक एएसआइ के सामने दर्ज कराया था. लेकिन अब भी उसकी ऐसी हालत नहीं है कि वह अपने पति के खिलाफ शिकायत करने एसएसपी ऑफिस पहुंच सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




