ePaper

फुलवारीशरीफ : अपराधियों ने यामाहा एजेंसी के कर्मी से 3. 66 लाख लूटे

Updated at : 05 Jun 2019 9:23 AM (IST)
विज्ञापन
फुलवारीशरीफ : अपराधियों ने यामाहा एजेंसी के कर्मी से 3. 66 लाख लूटे

वाल्मी स्थित बैंक आॅफ बड़ौदा में दो कर्मी जा रहे थे रुपये जमा करने फुलवारीशरीफ : दो बाइकों सवार पर चार बेखौफ अपराधियों ने मंगलवार की दोपहर करीब ढाई बजे पुलिस चौकसी को धता बताते हुए फुलवारीशरीफ थाने से महज डेढ़ किलोमीटर दूर नोहसा मोड़ के आगे बोचाचाक और वाल्मी के बीच सिपारा स्थित यामाहा […]

विज्ञापन
वाल्मी स्थित बैंक आॅफ बड़ौदा में दो कर्मी जा रहे थे रुपये जमा करने
फुलवारीशरीफ : दो बाइकों सवार पर चार बेखौफ अपराधियों ने मंगलवार की दोपहर करीब ढाई बजे पुलिस चौकसी को धता बताते हुए फुलवारीशरीफ थाने से महज डेढ़ किलोमीटर दूर नोहसा मोड़ के आगे बोचाचाक और वाल्मी के बीच सिपारा स्थित यामाहा बाइक एजेंसी के कर्मी से तीन लाख 66 हजार रुपये लूट कर चंपत हो गये.
लूट का विरोध करने पर लुटेरों ने फायरिंग भी की. कर्मी बाल्मी स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में रुपये जमा करने जा रहे थे. दोनों का पीछा कर रहे दो बाइकों पर सवार चार लुटेरों ने रुपये से भरे बैग को छीनने लगे जिसका कर्मियों ने विरोध किया तो लुटेरों ने उन पर फायरिंग कर दी. हालांकि, गोलीबारी में किसी भी कर्मी को गोली नहीं लगी. लुटेरे एम्स की ओर फरार हो गये.
घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी वेस्ट अभिनव कुमार, डीएसपी संजय कुमार पांडेय, इंस्पेक्टर कैसर आलम पहुंचे और एजेंसी के दोनों स्टाफ से पूछताछ करने में जुट गये. सिपारा पुल स्थित यती यामाहा बाइक एजेंसी के कर्मी देवानंद कुमार और बिट्टू कुमार रुपये जमा करने जा रहे थे. बोचाचक मोड़ के आगे बढ़े तभी पीछे से दो बाइकों पर सवार चार अपराधियों ने ओवरटेक कर रोका. अपाची बाइक से एक अपराधी उतरा और वह बैग में रखे रुपये को छीनने लगा, जिसका दोनों स्टाफ ने विरोध किया. तब वारदात में कवर कर रहे दूसरी बाइक पल्सर से उतरे अपराधी ने फायरिंग कर दी.
गोली चलते ही रुपयों से भरा बैग लूट लिया. दोनों कर्मियों ने लूट की जानकारी एजेंसी को दी और फिर सूचना पुलिस को मिली. पुलिस टीम आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है. पूछताछ में एजेंसी कर्मियों ने लुटेरों की उम्र 25 से 30 साल बतायी है. पुलिस ने मौके से एक खोखा भी बरामद किया है. दोनों बाइक सवार चारों अपराधियों ने हेलमेट लगाया हुआ था.
एजेंसी मालिक संजीव कुमार ने बताया कि एजेंसी का पैसा देवानंद कुमार और बिट्टू कुमार बराबर बैंक में जमा करने जाते हैं. मंगलवार को भी एक बैग में तीन लाख 66 हजार 500 रुपये बैंक में जमा करने जा रहे थे. इंस्पेक्टर कैसर आलम ने बताया कि पुलिस घटनास्थल और उसके आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को भी खंगाल रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन