युवती के यौनशोषण मामले में फरार आरोपित का सरेंडर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : नौबतपुर की एक 20 साल की युवती द्वारा एक महिला दारोगा के आलमगंज स्थित आवास पर यौन शोषण करने के आरोपित उनके रिश्तेदार प्रशांत कुमार ने सोमवार को न्यायालय में सरेंडर कर दिया. पुलिस अब उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी. प्रशांत व अन्य के खिलाफ युवती के बयान के आधार पर महिला […]
विज्ञापन
पटना : नौबतपुर की एक 20 साल की युवती द्वारा एक महिला दारोगा के आलमगंज स्थित आवास पर यौन शोषण करने के आरोपित उनके रिश्तेदार प्रशांत कुमार ने सोमवार को न्यायालय में सरेंडर कर दिया. पुलिस अब उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी. प्रशांत व अन्य के खिलाफ युवती के बयान के आधार पर महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज है. युवती का आरोप था कि महिला थाने में दर्ज एक केस के सिलसिले में वह बराबर महिला दारोगा व अनुसंधानकर्ता के आलमगंज स्थित आवास पर जाती थी.
इस दौरान उसकी जान-पहचान उनके रिश्तेदार प्रशांत कुमार से हुई. 28 नवंबर को जब वह महिला दारोगा के घर पर गयी तो वहां पर प्रशांत कुमार ने पीने के लिए पानी दिया. इसी पानी में उसने कुछ दवा भी मिला दिया. इसके बाद उसने यौनशोषण किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










