एनडीए कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस, मनाया जश्न
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 May 2019 5:31 AM (IST)
विज्ञापन

मनेर : शुक्रवार को पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र से एनडीए के प्रत्याशी रामकृपाल यादव की जीत की खुशी में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मनोज गुप्ता के नेतृत्व में एनडीए नेताओं ने मनेर बाजार पर एनडीए कार्यालय के परिसर में एक- दूसरे को मिठाई बांट, गुलाल लगाकर व पटाखा फोड़ कर जश्न मनाया. इस दौरान एनडीए के […]
विज्ञापन
मनेर : शुक्रवार को पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र से एनडीए के प्रत्याशी रामकृपाल यादव की जीत की खुशी में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मनोज गुप्ता के नेतृत्व में एनडीए नेताओं ने मनेर बाजार पर एनडीए कार्यालय के परिसर में एक- दूसरे को मिठाई बांट, गुलाल लगाकर व पटाखा फोड़ कर जश्न मनाया. इस दौरान एनडीए के नेताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार जिंदाबाद के नारे लगाये.
मौके पर जदयू नेता व पूर्व विधायक प्रो सूर्यदेव त्यागी, भाजपा नेता प्रेमप्रकाश यादव, जदयू प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह, दिग्विजय सिंह, द्वारिका प्रसाद मुंशी, कृष्णा सिंह, अनोज गुप्ता, भाजपा नेत्री प्रीति कुमारी, शारदा देवी, इंदु देवी आदि मौजूद थे. वहीं, मनेर के सराय में जदयू सेवा दल के प्रदेश महासचिव चंद्रकांत मिश्रा के नेतृत्व में जश्न मनाया गया.
इस दौरान जदयू के नेताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर व मिठाइयां खिलाकर बधाई दी. साथ ही बिहार में जदयू, भाजपा व लोजपा को मिली जीत के लिए पीएम नरेंद्र मोदी व सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हार्दिक बधाई दी. मौके पर जदयू नेता विनोद सिंह, प्रियांशु कुमार, राजेश यादव, शशि कुमार, रुदल पासवान, मणिकांत मिश्रा, राजू गुप्ता आदि मौजूद थे.
फतुहा. शहर में शुक्रवार को भाजपा नेताओं और कार्यकताओं ने लोकसभा चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत और पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र से रविशंकर प्रसाद की शानदार जीत पर विजय जुलूस निकाला और लोगों को मिठाई खिलाकर बधाई दी.
मौके पर भाजपा के विश्वनाथ भगत,मुन्ना सिंह, संतोष कुमार चंद्रवंशी, राणा राजेंद्र पासवान,जितेंद्र मिस्त्री, पूनम केशरी व लोजपा के रंजीत यादव सहित एनडीए के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.
वहीं, दूसरी ओर लोजपा कार्यकर्ताओं ने समसपुर में बैठक कर जीत के लिए पीएम मोदी,रामविलास पासवान और चिराग पासवान को बधाई दी.मौके पर कमलेश पासवान,दिलीप पासवान,सुधीर पासवान,अनिल चंद्रवंशी आदि मौजूद थे.
अधिवक्ताओं ने उड़ाया गुलाल, जतायी खुशी
पटना सिटी. गायघाट स्थित व्यवहार न्यायालय परिसर में भाजपा विधि प्रकोष्ठ की ओर एनडीए की प्रचंड जीत पर जश्न मनाया गया. एक- दूसरे को गुलाल लगा कर बधाई दी गयी. आयोजन में पटना सिटी अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष नवीन कुमार सिन्हा व महासचिव संजय कुमार सिन्हा के साथ अधिवक्ता प्रदीप गुप्ता, प्रकोष्ठ के महानगर सह संयोजक संजय कुमार, देवानंद तिवारी आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




