40 झोंपड़ियां जलीं, पांच सिलिंडर ब्लास्ट, एक की मौत, तीन जख्मी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

गर्दनीबाग थाने के चितकोहरा के पास स्लम में भीषण अगलगी पटना : गर्दनीबाग थाने के चितकोहरा में स्थित स्लम बस्ती में शुक्रवार की शाम 6.30 बजे 40 झोपड़ियां जल कर राख हो गयी और लाखों का सामान खाक हो गया. अगलगी के दौरान करीब पांच सिलिंडर ब्लास्ट कर गये और इलाका दहल उठा. सिपारा निवासी […]
विज्ञापन
गर्दनीबाग थाने के चितकोहरा के पास स्लम में भीषण अगलगी
पटना : गर्दनीबाग थाने के चितकोहरा में स्थित स्लम बस्ती में शुक्रवार की शाम 6.30 बजे 40 झोपड़ियां जल कर राख हो गयी और लाखों का सामान खाक हो गया. अगलगी के दौरान करीब पांच सिलिंडर ब्लास्ट कर गये और इलाका दहल उठा. सिपारा निवासी टेंपो चालक सुबोध कुमार ने एक झोपड़ी से जला हुआ छोटा सिलिंडर निकालने का प्रयास किया और वह उसी दौरान ब्लास्ट कर गया. और, टेंपो चालक के शरीर के परखच्चे उड़ गये. इसके साथ ही घटनास्थल पर मौत हो गयी.
आग पल भर में एक झोपड़ी से दूसरी झोपड़ी होते हुए 40 झोपड़ियों को अपनी आगोश में ले लिया. इस दौरान उन झोपड़ियों में रखे सिलिंडर ब्लास्ट होते रहे. और, आग बुझाने के क्रम में भी तीन-चार लोग आंशिक रूप से झुलस गये. घटना की जानकारी मिलने पर फायर ब्रिगेड की चार दमकल पहुंची और आग को करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बुझाने में सफल रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










