पटना साहिब में भाजपा को कैडर सीट बचा लेने की आस

Updated at : 18 May 2019 2:26 AM (IST)
विज्ञापन
पटना साहिब में भाजपा को कैडर सीट बचा लेने की आस

पटना : पटना साहिब लोकसभा का चुनाव इस बार काफी रोचक हो गया है. यहां से छह उम्मीदवार चुनावी मैदान में डटे हुए हैं, लेकिन सीधा मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही है. भाजपा के उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद हैं, तो कांग्रेस के उम्मीदवार भाजपा से नाराज होकर हाथ का थामने वाले मौजूदा […]

विज्ञापन

पटना : पटना साहिब लोकसभा का चुनाव इस बार काफी रोचक हो गया है. यहां से छह उम्मीदवार चुनावी मैदान में डटे हुए हैं, लेकिन सीधा मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही है. भाजपा के उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद हैं, तो कांग्रेस के उम्मीदवार भाजपा से नाराज होकर हाथ का थामने वाले मौजूदा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा हैं. चुनाव की घोषणा होते ही भाजपा के रविशंकर प्रसाद ने अपना चुनाव प्रचार धुआंधार तरीके से शुरू कर दिया था.

27 मार्च से शुरू हुआ चुनावी प्रचार का यह अभियान 17 मई तक चला. चुनाव प्रचार में विभिन्न स्थानों पर उनकी 200 से ज्यादा जन सभाएं और जनसंपर्क अभियान हो चुके हैं. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने यहां रोड शो किया है. दूसरी तरफ कांग्रेस की टिकट पर खड़े शत्रुघ्न सिन्हा ने चुनावी प्रचार इतना धुआंधार तरीके से नहीं किया.

उनका चुनावी अभियान देर से शुरू हुआ. चुनाव प्रचार समाप्त होने के कुछ दिनों पहले उनके पक्ष में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रोड शो किया. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुबोध कांत सहाय और भाजपा से नाराज होकर अलग हुए पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने भी लोगों से वोट मांगे. कांग्रेस को राजद का समर्थन प्राप्त है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी यहां रोड शो किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन