बंगाल की हालत लालू राज के बिहार जैसी : सुशील मोदी

Updated at : 16 May 2019 3:36 AM (IST)
विज्ञापन
बंगाल की हालत लालू राज के बिहार जैसी : सुशील मोदी

पटना : डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि कोलकाता में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के रोड-शो पर हमले और हिंसा की अन्य घटनाएं लगातार हो रही हैं. इससे यह साफ हो गया है कि ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल की वहीं हालत कर दी है, जैसी लालू राज में बिहार की थी. […]

विज्ञापन

पटना : डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि कोलकाता में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के रोड-शो पर हमले और हिंसा की अन्य घटनाएं लगातार हो रही हैं. इससे यह साफ हो गया है कि ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल की वहीं हालत कर दी है, जैसी लालू राज में बिहार की थी.

इनके शासन की चुनावी हिंसा में 671 लोग मारे गये थे. उन्होंने कहा कि राजद ने हिंसा की घटनाओं की निंदा नहीं की और अगर गलती से भी इनको मौका मिला, तो ये फिर बिहार को हिंसा और अपराध की आग में झोंक देंगे. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में राजनीतिक विरोधियों को सभा करने से रोकना जा रहा है.
दूसरे राज्य के मुख्यमंत्री तक के हेलीकॉप्टर नहीं उतर सकते. जय श्रीराम के नारे लगाने पर धमकी मिलती है और सोशल मीडिया पर ममता दीदी का केरिकेचर (मेमे) साझा करने मात्र से महिला कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया जाता है. मोदी ने कहा कि पड़ोसी राज्य में संवैधानिक ढांचा ध्वस्त है और अभिव्यक्ति की आजादी का गला दबाया जा रहा है, फिर भी कांग्रेस, राजद और उनके दोस्त वामपंथियों को असहिष्णुता क्यों नहीं दिखती. जिन लोगों ने इस मुद्दे पर पुरस्कार लौटाने का नाटक किया था, वे चुप क्यों हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन