पटना : पिस्तौल के बल पर जदयू नेता की स्कॉर्पियो लूटी
Updated at : 15 May 2019 9:44 AM (IST)
विज्ञापन

श्रीकृष्णापुरी थाने से चंद कदमों की दूरी पर वारदात पटना : श्रीकृष्णापुरी थाने के चंद कदमों की दूरी पर बोरिंग रोड के बलुआ निवास (रोटी रेस्टोरेंट) के सामने नकाबपोश अपराधियों ने पिस्तौल की नोंक पर जदयू के दरभंगा जिले के उपाध्यक्ष मुजफ्फर इमाम तुफैल की स्कॉर्पियों गाड़ी संख्या बीआर 01 पीजी 0193 लूट ली. दो […]
विज्ञापन
श्रीकृष्णापुरी थाने से चंद कदमों की दूरी पर वारदात
पटना : श्रीकृष्णापुरी थाने के चंद कदमों की दूरी पर बोरिंग रोड के बलुआ निवास (रोटी रेस्टोरेंट) के सामने नकाबपोश अपराधियों ने पिस्तौल की नोंक पर जदयू के दरभंगा जिले के उपाध्यक्ष मुजफ्फर इमाम तुफैल की स्कॉर्पियों गाड़ी संख्या बीआर 01 पीजी 0193 लूट ली. दो की संख्या में रहे अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद वहां से निकल भागे.
यह घटना मंगलवार की रात दस बजे की है. घटना की जानकारी मिलने पर आनन-फानन में सचिवालय डीएसपी राजेश कुमार प्रभाकर, डीएसपी विधि व्यवस्था डा राकेश कुमार व श्रीकृष्णापुरी थाने के थानाध्यक्ष अंगेश कुमार दल-बल के साथ पहुंचे और मामले की छानबीन की. इस दौरान उस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे के वीडियो फुटेज को खंगाला गया. जिसमें अपराधियों के भागने की तस्वीर सामने आयी है. मुजफ्फर इमाम ने बताया कि उक्त गाड़ी उनके बेटे फैसल इमाम के नाम पर है.
पूर्व विधायक से मिलने आये थे मुजफ्फर इमाम : मुजफ्फर इमाम तुफैल अपने चालक सुबोध कुमार यादव के साथ जाले के पूर्व विधायक श्रीकांत मिश्रा से मिलने के लिए दरभंगा से पटना के बोरिंग रोड स्थित बलुआ निवास आये थे.
मुजफ्फर इमाम अंदर चले गये और बलुआ निवास के सामने चालक सुबोध गाड़ी लगा कर बैठा था. इसी बीच दो की संख्या में नकाबपोश अपराधी पहुंचे और उनमें से एक गाड़ी के अंदर प्रवेश कर गया और पिस्तौल तान दिया. जबकि दूसरा अपराधी बाहर से पिस्तौल ताने हुए थे. सुबोध ने तुरंत ही गेट खोला और वहां से किसी तरह से भाग निकला.
इसी बीच रोटी रेस्टोरेंट का वेटर दीपक हल्ला सुन कर बाहर निकला तो उक्त अपराधी ने उस पर भी पिस्तौल तान दी. जबकि, दूसरा अपराधी गाड़ी लेकर तेजी से बोरिंग रोड चौराहे की ओर भाग निकला. जबकि एक पैदल ही निकल गया. विदित हो कि इसके पूर्व अपराधियों ने नेत्र चिकित्सक सुनील कुमार सिंह की भी गाड़ी लूट ली थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




