दानापुर : मोदी को फिर पीएम बनाना जरूरी : प्रेम
Updated at : 13 May 2019 8:49 AM (IST)
विज्ञापन

रामकृपाल के पक्ष में प्रेम कुमार ने किया जनसंपर्क दानापुर : पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी रामकृपाल यादव के पक्ष में कृषि मंत्री डाॅ प्रेम कुमार ने रविवार को शाहपुर व दाउदपुर में जनसंपर्क अभियान चलाया. मंत्री डाॅ कुमार ने कहा कि देशहित में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनना जरूरी है. नरेंद्र मोदी ने […]
विज्ञापन
रामकृपाल के पक्ष में प्रेम कुमार ने किया जनसंपर्क
दानापुर : पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी रामकृपाल यादव के पक्ष में कृषि मंत्री डाॅ प्रेम कुमार ने रविवार को शाहपुर व दाउदपुर में जनसंपर्क अभियान चलाया. मंत्री डाॅ कुमार ने कहा कि देशहित में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनना जरूरी है.
नरेंद्र मोदी ने देश को विदेशों में एक नयी पहचान दी है. सूबे में एक बार फिर एनडीए की लहर है. इसलिए अपने वोट का सही उपयोग करते हुए एक बार फिर रामकृपाल यादव को भारी मतों से विजयी बनाएं. इनके साथ भाजपा नेता मनोज मास्टर, चंद्रशेखर, विकास, सुधीर कुमार व दिनेश थे. वहीं, प्रत्याशी रामकृपाल यादव के पक्ष में प्रचार के लिए रविवार को सूबे के कृषि मंत्री प्रेम कुमार मनेर शरीफ पहुंचे.
कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि इस बार भी एनडीए पूर्ण बहुमत लाकर सरकार बनायेगा. पूरे देश में एनडीए गठबंधन की लहर है. प्रेम कुमार गांधी मैदान, मनेर चौराहा आदि जगहों पर लोगों के साथ बैठक की. साथ ही पार्टी के उम्मीदवार के लिए मत मांगा व जनसंपर्क किया. मौके पर पूर्व जिला पार्षद मालती देवी, अमोद रंजन प्रसाद, सिरताज कुमार, ओम प्रकाश चौधरी आदि मौजूद थे. इधर, अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा सह राष्ट्रीय अतिपिछड़ा वर्ग महासभा के राष्ट्रीय प्रधान महामंत्री पवन देव चंद्रवंशी व प्रदेश के अध्यक्ष सुभाष चंद्रवंशी के नेतृत्व में रविवार को मसौढ़ी अौर धनपरूआ के नदवां, देवदहा, इमलिया समेत अन्य गांवों में जनसंपर्क किया और और मतदाताओं से एनडीए प्रत्याशी रामकृपाल यादव के पक्ष में मतदान करने की अपील की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




