पटना : अनुकंपा पर राजनीति करने वाले नेता बिहार के लोगों को लिख रहे हैं पत्र : नीरज
Updated at : 13 May 2019 8:42 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : जदयू के प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव के लिखे पत्र का जवाब दिया है. नीरज कुमार ने अपने ट्वीट में लिखा है कि अनुकंपा पर राजनीति करने वाले नेता बिहार के लोगों को पत्र लिख रहे हैं. तेजस्वी पर तंज कसते हुए उन्होंने लिखा है कि अनुकंपा पर राजनीति करने वालों […]
विज्ञापन
पटना : जदयू के प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव के लिखे पत्र का जवाब दिया है. नीरज कुमार ने अपने ट्वीट में लिखा है कि अनुकंपा पर राजनीति करने वाले नेता बिहार के लोगों को पत्र लिख रहे हैं.
तेजस्वी पर तंज कसते हुए उन्होंने लिखा है कि अनुकंपा पर राजनीति करने वालों के लिए इस चुनाव में वोट के लिए बिहारवासी याद आ ही गये. तेजस्वी ने पत्र में भी अपने ‘लालटेन’ की लौ से ‘हाथ’,’पंखा’, ‘नौका’ को लगता है ‘जला’ दिये.
वे महागठबंधन के अन्य दलों को भूल गये और केवल राजद की जीत की अपील कर रहे हैं. विकास का हवाला देते हुए नीरज ने लिखा है कि बिहार में बिजली सुधरने से अब लोगों को लालटेन की जरूरत नहीं रही. अनुकंपा पर राजनीति करने वाले पहले यह बताएं कि बहुत कम समय में इतनी संपत्ति के मालिक कैसे बन गये?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




