मोकामा में सामुदायिक भवन पर दबंगों ने िकया कब्जा
Updated at : 11 May 2019 3:38 AM (IST)
विज्ञापन

मोकामा : मोकामा प्रखंड की बरहपुर पंचायत के वार्ड संख्या नौ में सामुदायिक भवन तबेला बना है. गांव में दबंग तबके के चार-पांच लोग भवन पर कब्जा जमा कर मवेशी बांध रहे हैं. कमरों में पशुचारा भरा है. इसको लेकर ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गयी है. शादी व अन्य उत्सव के लिए लोगों को भटकना […]
विज्ञापन
मोकामा : मोकामा प्रखंड की बरहपुर पंचायत के वार्ड संख्या नौ में सामुदायिक भवन तबेला बना है. गांव में दबंग तबके के चार-पांच लोग भवन पर कब्जा जमा कर मवेशी बांध रहे हैं. कमरों में पशुचारा भरा है. इसको लेकर ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गयी है. शादी व अन्य उत्सव के लिए लोगों को भटकना पड़ रहा है.
ग्रामीणों की मांग पर विधायक निधि से सामुदायिक भवन का निर्माण कराया गया था, लेकिन थोड़े दिनों बाद ही भवन पर अवैध रूप से कब्जा जमा लिया गया. मुहल्ले में समारोह व अन्य मौके पर आगंतुकों के ठहरने के लिए दूसरी व्यवस्था नहीं है.
मवेशी बांधे जाने की शिकायत जनप्रतिनिधियों से की गयी, लेकिन अतिक्रमणकारियों पर कोई असर नहीं हुआ है. देखरेख के अभाव में भवन भी जर्जर हो रहा है. सार्वजनिक स्थलों से अतिक्रमण हटाने का हाइकोर्ट का सख्त आदेश है. इस संबंध में मुखिया उमा देवी ने कहा कि पहल कर जल्द ही सामुदायिक भवन को अतिक्रमणमुक्त कराया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




