पटना : सात वर्षीया बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, गिरफ्तार
Updated at : 05 May 2019 4:41 AM (IST)
विज्ञापन

पड़ोसी होने के कारण हमेशा आता-जाता था बच्ची के घर में पटना : रामकृष्णा नगर थाने के चमनचक इलाके में 25 साल के युवक नीतीश ने एक सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया. यह घटना शुक्रवार के अहले सुबह की है. मां की सूचना पर महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज […]
विज्ञापन
पड़ोसी होने के कारण हमेशा आता-जाता था बच्ची के घर में
पटना : रामकृष्णा नगर थाने के चमनचक इलाके में 25 साल के युवक नीतीश ने एक सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया. यह घटना शुक्रवार के अहले सुबह की है. मां की सूचना पर महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी और शनिवार को हनुमाननगर इलाके में छापेमारी कर आरोपित युवक नीतीश को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने नीतीश को जेल भेज दिया है.
हालांकि पकड़े जाने और फिर जेल भेजे जाने के दौरान उसने काफी हंगामा किया. पकड़ा गया युवक मूल रूप से घोसवरी के बलवा गांव का रहने वाला है, लेकिन वह किराये पर कमरा लेकर चमनचक में रह रहा था. बच्ची भी उसी गांव के बगल की रहने वाली है. आसपास घर होने के कारण जान-पहचान थी और युवक को उसके घर में आना-जाना था. युवक छोटा-मोटा काम कर जीवनयापन करता है. पुलिस ने जेल भेजे जाने की पुष्टि की.
बच्ची को अकेले देख घटना को अंजाम देने की कोशिश
बताया जाता है कि बच्ची की मां शुक्रवार के अहले सुबह किसी काम से बाहर गयी थी.घर में कोई नहीं था. इसी बीच युवक बच्ची को अकेला देख कर घर में घुस गया और जोर-जबरदस्ती करने लगा. बच्ची जोर-जोर से चिल्लाने लगी. इसी बीच उसकी मां भी पहुंच गयी और फिर युवक वहां से भाग गया. घटना के बाद युवक ने बच्ची की मां को किसी को नहीं बताने की धमकी दी. इससे डर कर उन लोगों ने घर खाली कर दिया और दूसरे जगह चले गये.
युवक नीतीश भी अपने घर से भाग गया और हनुमान नगर इलाके में अपने दोस्त के पास रहने लगा. इसी बीच बच्ची की मां शुक्रवार की शाम महिला थाना पहुंची और शिकायत की. इसके बाद पुलिस ने आरोपित युवक की खोजबीन की और उसके साथियों से जानकारी ली तो वह हनुमान नगर में पकड़ा गया. पुलिस ने शनिवार को उसे जेल भेज दिया. इस दौरान भी युवक ने काफी हंगामा किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




