पटना : आज से बढ़ेगा पारा, 40 डिग्री पहुंचेगा तापमान

Updated at : 11 Apr 2019 8:53 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : आज से बढ़ेगा पारा, 40 डिग्री पहुंचेगा तापमान

पटना : पिछले 3 से 4 दिनों के बीच पटना शहर में सामान्य से कम तापमान रहने के बाद गुरुवार से एक बार फिर पारा चढ़ने लगेगा. 16 अप्रैल तक लगातार तापमान बढ़ेगा. अलबत्ता पूरे हफ्ते बादलों की आवाजाही जारी रहेगी. बुधवार को दिन का तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 34 डिग्री सेल्सियस रहा. […]

विज्ञापन
पटना : पिछले 3 से 4 दिनों के बीच पटना शहर में सामान्य से कम तापमान रहने के बाद गुरुवार से एक बार फिर पारा चढ़ने लगेगा. 16 अप्रैल तक लगातार तापमान बढ़ेगा. अलबत्ता पूरे हफ्ते बादलों की आवाजाही जारी रहेगी. बुधवार को दिन का तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 34 डिग्री सेल्सियस रहा.
हालांकि, दोपहर को एक-दो घंटे तेज चमकदार धूप निकली थी. यह बात और है कि दिन में अच्छी-खासी रफ्तार में बही ठंडी हवा ने उसकी गर्मी का एहसास नहीं होने दिया. आइएमडी, पटना की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक 16 अप्रैल तक शहर का पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का पूर्वानुमान है. पश्चिमी विक्षोभ बिहार में सक्रिय रहेगा. 13 और 14 अप्रैल को पटना में हल्की बारिश हो सकती है. बिहार के मैदानी व तराई के कई जिलों में बारिश की संभावना है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन