बिहटा : बकाया रुपये मांगने पर प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

Updated at : 11 Apr 2019 8:43 AM (IST)
विज्ञापन
बिहटा : बकाया रुपये मांगने पर प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

घटनास्थल से मृतक की बाइक, कट्टा, कारतूस व जमीन के कागजात बरामद दो आरोपित गिरफ्तार तीसरे की हो रही तलाश बिहटा : बकाया आठ लाख रुपये मांगने पर प्रॉपर्टी डीलर की उसके ही तीन साथियों ने गोली मार कर हत्या कर दी. गोली उसके सीने में मारी गयी है. बुधवार को पुलिस ने उसका शव […]

विज्ञापन
घटनास्थल से मृतक की बाइक, कट्टा, कारतूस व जमीन के कागजात बरामद
दो आरोपित गिरफ्तार तीसरे की हो रही तलाश
बिहटा : बकाया आठ लाख रुपये मांगने पर प्रॉपर्टी डीलर की उसके ही तीन साथियों ने गोली मार कर हत्या कर दी. गोली उसके सीने में मारी गयी है. बुधवार को पुलिस ने उसका शव जीजे कॉलेज रामबाग से पश्चिम माचा स्वामी आश्रम जाने वाली कच्चे रास्ते में साइफन के निकट से बरामद किया है.
मृतक की पहचान डुमरी किशनपुर निवासी देवलाल उर्फ भुअर राम के पुत्र जितेंद्र कुमार (32) के रूप में की गयी है. घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी वेस्ट अभिनव कुमार व दानापुर के एएसपी अशोक मिश्रा घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिले. मृतक के पिता देवलाल राम में जमीन कारोबारी तीन पार्टनरों पर बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए बिहटा थाना में मामला दर्ज कराया है.
पुलिस ने दो आरोपितों लेखनटोला निवासी मुकेश सिंह व बेदौली निवासी छतीस सिंह को हिरासत में लिया है. मृतक के पिता देवलाल राम का कहना है कि उसका छोटा पुत्र जितेंद्र कुमार नौ अप्रैल की शाम घर से यह कहकर निकला था कि उसको किशनपुर मोहन पासवान ने कुछ काम के लिए बुलाया है.
रात में वह घर नहीं लौटा तो सोचा की वह किसी रिश्तेदार के यहां चला गया होगा. सुबह उसकी हत्या कर दिये जाने की सूचना मिली. उनका कहना है कि मेरा लड़का जमीन खरीद-बिक्री का काम करता था. इसमें उसके तीन पार्टनर थे. इनमें किशनपुर निवासी स्वर्गीय लड्डू पासवान का पुत्र मोहन पासवान, बेदौली निवासी चंद्रमणी सिंह का पुत्र छतीस सिंह व लेखन टोला निवासी मुकेश सिंह हैं.
उनके बेटे ने करीब एक वर्ष पहले पार्टनर छतीस सिंह को आठ लाख रुपये कर्ज दिये थे. इसी रुपये की मांग करने पर उसका छतीस के साथ विवाद हुआ था. छतीस ने धमकी दी थी की पैसा मांगोगे तो गोली मार देंगे. एक-दो बार उसने उनके लड़के पर बंदूक भी तानी थी. उनका कहना है कि उसके तीनों पार्टनरों मोहन पासवान, छतीस सिंह और मुकेश कुमार ने साजिश के तहत उनके बेटे को मोहन पासवान के घर बुलाया और फिर गोली मार हत्या कर दी. मृतक को एक पुत्र व एक पुत्री है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन