पटना : कोलकाता में खरीदी पांच कट्ठे जमीन व गाड़ियां

Updated at : 02 Apr 2019 9:03 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : कोलकाता में खरीदी पांच कट्ठे जमीन व गाड़ियां

पिस्टल, कारतूस व औजार बरामद पटना : राजधानी के राजीव नगर, पाटलिपुत्र, शास्त्री नगर, जक्कनपुर व गर्दनीबाग इलाके में ताबड़तोड़ चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस के लिए सिरदर्द बने विकास कुमार (रानीपुर, पालीगंज) व उसके तीन साथियों विक्की उर्फ कालिया (मोगलपुरा, कलातल, खाजेंकला), संतोष कुमार (आलमगंज) व छोटू कुमार (पोस्टल पार्क चौराहा) को […]

विज्ञापन
पिस्टल, कारतूस व औजार बरामद
पटना : राजधानी के राजीव नगर, पाटलिपुत्र, शास्त्री नगर, जक्कनपुर व गर्दनीबाग इलाके में ताबड़तोड़ चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस के लिए सिरदर्द बने विकास कुमार (रानीपुर, पालीगंज) व उसके तीन साथियों विक्की उर्फ कालिया (मोगलपुरा, कलातल, खाजेंकला), संतोष कुमार (आलमगंज) व छोटू कुमार (पोस्टल पार्क चौराहा) को गिरफ्तार कर लिया. विकास को पुलिस ने कोलकाता से पकड़ा और बाकी तीनों को पटना के अलग-अलग जगहों से पकड़ा गया. सिटी एसपी मध्य प्रांतोष कुमार दास ने सोमवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि इन लोगों के पास से एक पिस्टल, कारतूस व चोरी करने में उपयोग में लाये जाने वाले औजार को बरामद किया गया है.
विकास कुमार ने मकानों में चोरी कर कोलकाता में पांच कट्ठा जमीन खरीद लिया था और एक कार व एक टेंपो खरीद ली थी. इसके साथ ही रहने के लिए घर भी बना लिया था. विकास के खिलाफ पटना के लगभग हर थाने में चोरी के कई मामले दर्ज हैं. इसके अलावा विक्की के खिलाफ रूपसपुर थाने में सबसे अधिक मामले दर्ज हैं.
आता था पटना और चोरी कर वापस चला जाता था कोलकाता : सिटी एसपी ने बताया कि विकास कुमार पटना में आता था और अपने साथी विक्की, छोटू, संतोष व अन्य के साथ लगातार कई जगहों पर चोरी करता था और माल का बंटवारा होने के बाद वह वापस कोलकाता चला जाता था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन