आज से कोलकाता के लिए रात की फ्लाइट
Updated at : 01 Apr 2019 4:24 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : सोमवार से पटना से कोलकाता के लिए इंडिगो की फ्लाइट शुरू होगी. पहले यह फ्लाइट देर रात आती और जाती थी, लेकिन अब रात 10.10 में कोलकाता से पटना आयेगी और 10.40 में पटना से वापस कोलकात़ा जायेगी. इंडिगो द्वारा देर रात की सेवा नहीं शुरू करने से अब अगले कुछ महीनों तक […]
विज्ञापन
पटना : सोमवार से पटना से कोलकाता के लिए इंडिगो की फ्लाइट शुरू होगी. पहले यह फ्लाइट देर रात आती और जाती थी, लेकिन अब रात 10.10 में कोलकाता से पटना आयेगी और 10.40 में पटना से वापस कोलकात़ा जायेगी.
इंडिगो द्वारा देर रात की सेवा नहीं शुरू करने से अब अगले कुछ महीनों तक पटना से देर रात की विमान के बहाल होने की कोई संभावना नहीं बच गयी है, क्योंकि पटना से दो ही एयरलाइंस ने देर रात की सेवा शुरू की थी.
इसमें जेट एयरवेज ने शुरू करने के दो-तीन महीने के भीतर ही पटना से पुणे की अपनी देर रात की सेवा बंद कर दी.
पिछले वर्ष एक दिसंबर से उसे इंडिगो ने भी बंद कर दिया जो अब तक दोबारा शुरू नहीं हुआ है. विदित हो कि पिछले वर्ष 25 मार्च को पटना से 24 घंटे विमान सेवा के परिचालन की घोषणा होने के बाद देर रात की सेवा शुरू हुई थी, जिससे यात्रियोंं के पास आने जाने के नये विकल्प खुले थे. लेकिन एक वर्ष के भीतर ही आॅपरेटर द्वारा पीछे हटने से यह अघोषित रूप से बंद हो गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




