पटना : केवी में कक्षा एक के लिए आज निकलेगी पहली मेरिट लिस्ट

Updated at : 26 Mar 2019 5:11 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : केवी में कक्षा एक के लिए आज निकलेगी पहली मेरिट लिस्ट

पटना : केंद्रीय विद्यालय संगठन कक्षा एक में प्रवेश के लिए पहली मेरिट लिस्ट मंगलवार को जारी करेगा. इससे पहले एडमिशन के लिए ऑनलाइन ड्रॉ निकाले जायेंगे. पहली मेरिट लिस्ट के बाद दूसरी लिस्ट 9 अप्रैल और तीसरी मेरिट लिस्ट 23 अप्रैल को जारी होगी. इसे केंद्रीय विद्यालय संगठन की ऑफिशियल वेबसाइट पर देखा जा […]

विज्ञापन
पटना : केंद्रीय विद्यालय संगठन कक्षा एक में प्रवेश के लिए पहली मेरिट लिस्ट मंगलवार को जारी करेगा. इससे पहले एडमिशन के लिए ऑनलाइन ड्रॉ निकाले जायेंगे.
पहली मेरिट लिस्ट के बाद दूसरी लिस्ट 9 अप्रैल और तीसरी मेरिट लिस्ट 23 अप्रैल को जारी होगी. इसे केंद्रीय विद्यालय संगठन की ऑफिशियल वेबसाइट पर देखा जा सकेगा. केंद्रीय विद्यालयों में पहली कक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन 1 मार्च से 19 मार्च के बीच हुए थे.
मेरिट लिस्ट निकलने के बाद केंद्रीय विद्यालयों को दस दिन के अंदर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी.
कक्षा दो से 12वीं की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया दो अप्रैल से : आधिकारिक जानकारी के मुताबिक दो से 12 वीं (11वीं को छोड़कर) की कक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 2 अप्रैल सुबह 8 बजे से शुरू होगी. यह प्रक्रिया 9 अप्रैल शाम 4 बजे तक चलेगी. वहीं इन कक्षाओं में प्रवेश की प्रक्रिया 12 अप्रैल से 20 अप्रैल तक चलेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन