पटना : मोकामा और बाढ़ में नामांकन की तैयारी पूरी

Updated at : 24 Mar 2019 8:50 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : मोकामा और बाढ़ में नामांकन की तैयारी पूरी

पटना : पाटलिपुत्र व पटना साहिब के अलावा मुंगेर लोकसभा के दो विधानसभा क्षेत्रों में भी जिला स्तर से ही चुनाव संपन्न कराया जाना है. चूंकि इस लोकसभा क्षेत्र में 29 अप्रैल को मतदान होना है, इसलिए यहां को लेकर तैयारियां पहले ही शुरू कर दी गयी हैं. इसको लेकर शनिवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी […]

विज्ञापन
पटना : पाटलिपुत्र व पटना साहिब के अलावा मुंगेर लोकसभा के दो विधानसभा क्षेत्रों में भी जिला स्तर से ही चुनाव संपन्न कराया जाना है. चूंकि इस लोकसभा क्षेत्र में 29 अप्रैल को मतदान होना है, इसलिए यहां को लेकर तैयारियां पहले ही शुरू कर दी गयी हैं. इसको लेकर शनिवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी कुमार रवि व एसएसपी गरिमा मलिक ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की और आवश्यक निर्देश दिये.
बैठक में बताया गया कि यहां दो अप्रैल से नौ अप्रैल तक नामांकन की प्रक्रिया चलेगी. 10 अप्रैल को स्क्रूटनी की जायेगी. 12 अप्रैल तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकते हैं. इसके बाद 29 अप्रैल को मतदान व 23 मई को मतगणना की जायेगी. केंद्रों पर रोशनी की वैकल्पिक व्यवस्था करना, चलंत मतदान केंद्रों के लिए पंडाल निर्माण करना होगा.सहायक मतदान केंद्र का निर्माण नहीं किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन