पटना : दूसरे चरण के लिए आज से शुरू होगा नामांकन, नक्सलग्रस्त क्षेत्रों में तीन बजे तक नामांकन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Mar 2019 7:56 AM

विज्ञापन

पटना : राज्य में दूसरे चरण की पांच लोकसभा सीटों के लिए मंगलवार से नामांकन शुरू हो जायेगा. दूसरे चरण में किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका सीटें शामिल हैं. अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि दूसरे चरण में नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 26 मार्च है, जबकि नामांकन पत्रों […]

विज्ञापन
पटना : राज्य में दूसरे चरण की पांच लोकसभा सीटों के लिए मंगलवार से नामांकन शुरू हो जायेगा. दूसरे चरण में किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका सीटें शामिल हैं. अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि दूसरे चरण में नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 26 मार्च है, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 27 मार्च को की जायेगी.
नाम वापसी की अंतिम तिथि 29 मार्च है. इन पांच सीटों पर मतदान 18 अप्रैल को होगा. अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि पहले चरण की चार सीटें नवादा, जमुई, गया और औरंगाबाद में नामांकन की प्रक्रिया सोमवार को शुरू हो गयी.
पहले दिन ओबरा के पूर्व विधायक सोमप्रकाश ने औरंगाबाद लोकसभा सीट से स्वराज पार्टी से नामांकन पत्र दाखिल किया. पहले चरण के लिए 25 मार्च को नामांकन का आखिरी दिन है. नामांकन पत्रों की जांच 26 मार्च को की जायेगी और 28 मार्च को नामांकन पत्र की वापसी की जायेगी. 11 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होना है.
नक्सलग्रस्त क्षेत्रों में तीन बजे तक नामांकन
चुनाव आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र के कुटुंबा, रफीगंज, गुरूआ, इमामगंज और टिकारी विधानसभा क्षेत्रों में सुबह सात बजे से दोपहर चार बजे तक वोट डाले जायेंगे. औरंगाबाद विधानसभा क्षेत्र में सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोट डाले जायेंगे. गया संसदीय क्षेत्र के शेरघाटी, बाराचट्टी और बोधगया विधानसभा क्षेत्रों में सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक वोट डाले जायेंगे. गया टाउन, बेलागंज और वजीरगंज विधानसभा क्षेत्रों में सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोट डाले जायेंगे.
नवादा संसदीय क्षेत्र के रजौली और गोविंदपुर विधानसभा क्षेत्रों में सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक, जबकि बरबीघा, हिसुआ, नवादा और वारिसलीगंज विधानसभा क्षेत्रों में शाम छह बजे तक वोट डाले जायेंगे. जमुई संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के सिकंदरा, जमुई, झाझा और चकाई विधानसभा क्षेत्रों में सुबह सात बजे से दोपहर चार बजे तक मतदान होगा, जबकि तारापुर और शेखपुरा विधानसभा क्षेत्रों में सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोट डाले जायेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन