पटना : खान एवं भूतत्व विभाग ने 25 जिलों को दी चेतावनी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Mar 2019 9:21 AM

विज्ञापन

पटना : खान एवं भूतत्व विभाग की प्रधान सचिव ने 25 जिले में लक्ष्य से कम राजस्व वसूली पर नाराजगी जताते हुए वहां के जिला खनन अधिकारियों को चेतावनी दी है. उन्होंने कहा है कि वर्ष 2018-19 का लक्ष्य 31 मार्च तक पूरा नहीं होने पर उन पर कार्रवाई की जायेगी. सूत्रों का कहना है […]

विज्ञापन
पटना : खान एवं भूतत्व विभाग की प्रधान सचिव ने 25 जिले में लक्ष्य से कम राजस्व वसूली पर नाराजगी जताते हुए वहां के जिला खनन अधिकारियों को चेतावनी दी है. उन्होंने कहा है कि वर्ष 2018-19 का लक्ष्य 31 मार्च तक पूरा नहीं होने पर उन पर कार्रवाई की जायेगी.
सूत्रों का कहना है कि वर्ष 2018-19 के दौरान सोलह अरब रुपये राजस्व हासिल करने का लक्ष्य है. वहीं फरवरी 2019 तक बारह अरब उन्चालीस करोड़ रुपये की वसूली हो चुकी है. ऐसे में मार्च महीने में तीन अरब इकसठ करोड़ रुपये की वसूली होने पर लक्ष्य पूरा होगा. फरवरी तक लखीसराय, रोहतास, जमुई, नवादा, भोजपुर, अरवल, खगड़िया, पटना, औरंगाबाद और सुपौल जिले में लक्ष्य से अधिक तो वहीं जहानाबाद, बांका और समस्तीपुर में संतोषजनक रही.
किस क्षेत्र में कितनी हुई राजस्व वसूली
बालू से छह अरब इकहत्तर करोड़ रुपये, पत्थर से एक अरब छप्पन करोड़, ईंट-भट्ठे से उनतीस करोड़, कार्य विभागों से दो अरब पचास करोड़, दंड देने से पचास करोड़ रुपये की राजस्व वसूली की गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन