होली के पहले हो जायेगी NDA उम्मीदवारों की घोषणा, अपने-अपने चुनावी क्षेत्रों में होली मनायेंगे उम्मीदवार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Mar 2019 8:51 AM

विज्ञापन

पटना : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लोकसभा क्षेत्रों और उम्मीदवारों को लेकर चल रही कशमकश के बीच जदयू ने कहा है कि बिहार के एनडीए उम्मीदवारों की घोषणा होली के पहले कर दी जायेगी. जदयू महासचिव केसी त्यागी के मुताबिक, होली से पहले भाजपा और लोजपा के साथ जदयू लोकसभा सीटों की पहचान कर उम्मीदवारों […]

विज्ञापन

पटना : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लोकसभा क्षेत्रों और उम्मीदवारों को लेकर चल रही कशमकश के बीच जदयू ने कहा है कि बिहार के एनडीए उम्मीदवारों की घोषणा होली के पहले कर दी जायेगी.

जदयू महासचिव केसी त्यागी के मुताबिक, होली से पहले भाजपा और लोजपा के साथ जदयू लोकसभा सीटों की पहचान कर उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिये जायेंगे. ताकि, बिहार की सभी 40 सीटों पर उम्मीदवार अपने-अपने लोकसभा क्षेत्रों में लोगों के साथ होली का त्योहार मनायेंगे.

मालूम हो कि बिहार में एनडीए गठबंधन ने करीब ढाई माह पूर्व ही सीटों के बंटवारे को लेकर घोषणा कर चुकी है. जदयू और भाजपा क्रमश: 17-17 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, जबकि सहयोगी दल लोजपा छह सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन