पटना में रंगदारी पर खुसरूपुर में गोलियों की बारिश, घर में घुसकर फायरिंग, एक ही परिवार के 3 लोग गंभीर रूप से घायल

Updated:
विज्ञापन
patna news

जख्मी व्यक्ति

Patna News: सरूपुर के चैनपुर गांव में महज 2000 रुपये की रंगदारी को लेकर बदमाशों ने घर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई और सभी घायलों को इलाज के लिए पटना रेफर किया गया.

विज्ञापन

Patna News: (नवीन कुमार की रिपोर्ट)
राजधानी पटना से सटे खुसरूपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में गुरुवार सुबह रंगदारी को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया. महज 2000 रुपये की मांग पूरी न करने पर दबंगों ने घर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

सुबह 7 बजे गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला गांव

घटना गुरुवार सुबह करीब 7 बजे चौड़ा पंचायत के चैनपुर गांव में हुई, जहां अचानक गोलियों की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा. फायरिंग के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए और गांव में दहशत फैल गई.

2000 रुपये रंगदारी नहीं देने पर हमला

पीड़ित परिवार गिट्टी-बालू सप्लाई का काम करता है. आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति सूजैन अपने साथियों के साथ आया और 2000 रुपये की रंगदारी मांगी. पैसे देने से इनकार करने पर दर्जनों लोगों को बुलाकर घर में घुसकर फायरिंग शुरू कर दी गई.

तीन लोग गोली लगने से गंभीर, पटना रेफर

इस हमले में सोना देवी (60), दीपक कुमार उर्फ कारी यादव (26) और नेहा कुमारी (12) गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी को पहले पीएचसी ले जाया गया, जहां से उनकी हालत गंभीर देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया.

ग्रामीणों ने लगाया पुलिस पर देरी का आरोप

पीड़ित परिवार और ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंची. हालांकि पुलिस ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सूचना मिलते ही टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई थी.

इलाके में तनाव, पुलिस की छापेमारी जारी

घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है. पुलिस ने बताया कि हमलावर फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन जल्द कार्रवाई का दावा किया गया है.

ALSO READ: पटना के 7 प्रखंडों में खुलेंगे डिग्री कॉलेज, ग्रामीण शिक्षा में बड़ा बदलाव, अब गांव के छात्रों को नहीं जाना पड़ेगा शहर

विज्ञापन
करुणा तिवारी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन