पटना मेट्रो वर्क के कारण, मीठापुर इलाके में 7 घंटे से बिजली गुल, आम लोग भी गर्मी बेहाल

Updated:
विज्ञापन
patna news

सांकेतिक तस्वीर

Patna News: मीठापुर बस स्टैंड इलाके में मेट्रो वर्क के कारण 11 केवी फीडर कट जाने से पिछले 7 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है. पोस्टल पार्क, संजय नगर और आसपास के क्षेत्रों में बिजली गुल होने से लोगों को भीषण गर्मी में भारी परेशानी हो रही है.

विज्ञापन

Patna News: (अनुपम कुमार की रिपोर्ट)
मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान 11 केवी बस स्टैंड फीडर कट जाने से मीठापुर बस स्टैंड और आसपास के कई इलाकों में पिछले सात घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है. भीषण गर्मी में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

रात 3 बजे कट गया 11 केवी फीडर

जानकारी के अनुसार मेट्रो वर्क के दौरान सुबह करीब 3 बजे बस स्टैंड फीडर की दोनों लाइनें कट गईं, जिसके बाद मीठापुर ओल्ड बस स्टैंड, पोस्टल पार्क, संजय नगर और इंदिरा नगर सहित कई इलाकों की बिजली गुल हो गई.

कई इलाकों में प्रभावित हुई आपूर्ति

बिजली कटने से पोस्टल पार्क के कुछ हिस्से और ओल्ड बस स्टैंड क्षेत्र पूरी तरह प्रभावित रहे. हालांकि कुछ इलाकों में वैकल्पिक सोर्स से आंशिक रूप से बिजली बहाल की गई, लेकिन पूरी सप्लाई अब तक बहाल नहीं हो सकी है.

मरम्मत कार्य में जुटी टीम

पेसू के कंकड़बाग डिविजन की टीम सुबह से ही फॉल्ट डिटेक्शन और मरम्मत कार्य में जुटी हुई है. दोपहर तक फीडर की मरम्मत का काम जारी रहा और बिजली बहाल करने की कोशिशें तेज कर दी गईं.

मेट्रो कार्य और केबल शिफ्टिंग पर उठे सवाल

अधिकारियों ने बताया कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत हाल ही में 11 केवी फीडर को शिफ्ट किया गया था, जिसकी लोकेशन की जानकारी भी उपलब्ध थी. इसके बावजूद केबल कटने की घटना को लेकर आश्चर्य जताया जा रहा है.

गर्मी में लोगों की बढ़ी परेशानी

बिजली गुल होने से क्षेत्र के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. रात 3 बजे के बाद कई लोग गर्मी और उमस के कारण सो नहीं सके, वहीं सुबह पानी की किल्लत ने परेशानी और बढ़ा दी.

ALSO READ: पटना PMCH में बड़ा संकट, प्लास्टिक सर्जरी विभाग में स्टाफ की कमी से PG पढ़ाई पर खतरा, NMC नियमों की अनदेखी..

विज्ञापन
करुणा तिवारी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन