पटना : अंग्रेजी और जीएस ने छुड़ाया पसीना
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : बिहार राज्य संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा (सीइटी-बीएड) की परीक्षा राज्य भर के 124 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रविवार को शांतिपूर्ण संपन्न हो गयी. परीक्षा सुबह नौ से ग्यारह के बीच थी लेकिन छात्र आधे घंटे पहले ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गये थे. 89705 परीक्षार्थियों ने फॉर्म भरा था. […]
विज्ञापन
पटना : बिहार राज्य संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा (सीइटी-बीएड) की परीक्षा राज्य भर के 124 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रविवार को शांतिपूर्ण संपन्न हो गयी. परीक्षा सुबह नौ से ग्यारह के बीच थी लेकिन छात्र आधे घंटे पहले ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गये थे. 89705 परीक्षार्थियों ने फॉर्म भरा था. 91.2 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित रहे. परीक्षा के बाद छात्रों ने बताया कि अंग्रेजी और जीएस के प्रश्नों ने छात्रों को काफी परेशान किया, बाकी अन्य से सामान्य प्रश्न पूछे गये थे.
सख्त थी सुरक्षा व्यवस्था : छात्रों को कहीं कोई विशेष परेशानी नहीं हुई. सख्ती काफी थी. सीसीटीवी कैमरे और जैमर लगाये गये थे, इसके अतिरिक्त ऑब्जर्वर निगरानी में थे. विभिन्न उड़नदस्ता भी परीक्षा केंद्रों का दौरा व निगरानी कर रहा था. कहीं से किसी अप्रिय घटना या निष्कासन की भी खबर नहीं है.
क्वालिफाइंग मार्क्स 35 प्रतिशत है. आरक्षित वर्ग के लिए 30 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है. 100 अंकों की परीक्षा ली गयी थी. जेनरल एंड एकेडमिक नॉलेज से 50 प्रश्न 50 अंकों के प्रश्न थे, सब्जेक्ट सेलेक्टिव 25 प्रश्न 25 अंकों के थे, वहीं एक एस्से टाइप प्रश्न पूछा गया था जो 25 अंक का था.
एक जुलाई से क्लास शुरू
हो जायेगी : 20 मार्च को रिजल्ट तथा तय शेड्यूल से काउंसेलिंग करायी जायेगी. 14 मई से 25 जून तक काउंसेलिंग चलेगी. एक जुलाई से क्लास शुरू होगा. पिछले वर्ष सामान्य वर्ग का कट ऑफ 60 प्रतिशत गया था. 26 से 28 जून के बीच नामांकन की अंतिम तिथि है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










