मसौढ़ी में सम्राट अशोक भवन का उद्घाटन
Updated at : 09 Mar 2019 4:18 AM (IST)
विज्ञापन

मसौढ़ी : नगर पर्षद कार्यालय के ठीक बगल मे 99 लाख, 56 हजार, 257रुपये की लागत से बनकर तैयार सम्राट अशोक भवन का उद्घाटन शुक्रवार को नगर विकास व आवास मंत्री सुरेश शर्मा ने किया . वहीं नगर पर्षद के विभिन्न वार्डों में 84 करोड़ 91 लाख, 55 हजार 57 रुपये की लागत से बनने […]
विज्ञापन
मसौढ़ी : नगर पर्षद कार्यालय के ठीक बगल मे 99 लाख, 56 हजार, 257रुपये की लागत से बनकर तैयार सम्राट अशोक भवन का उद्घाटन शुक्रवार को नगर विकास व आवास मंत्री सुरेश शर्मा ने किया .
वहीं नगर पर्षद के विभिन्न वार्डों में 84 करोड़ 91 लाख, 55 हजार 57 रुपये की लागत से बनने वाली चार विभिन्न सड़कों व नालाें का शिलान्यास भी किया. इनमें शहीद संजय के घर से लेकर एनएच 83 तक जानेवाली सड़क भी शामिल है.
वार्ड नंबर 25 से 26 के रेलवे लाइन तक की सड़क बनेगी. मौके पर केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद रामकृपाल यादव , मुख्य पार्षद सुनीता सिन्हा, उपमुख्य पार्षद उर्मिला देवी , सत्येंद्र कुमार, संजय केसरी, पन्नालाल सिंह, पालटन सिंह, पप्पू गांधी आदि मौजूद थे.
एएसपी ने संभावना जतायी है कि छापेमारी टीम के आने की आहट पर वह गली में पैसा फेंक कर भाग गया होगा. हालांकि , उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है. एएसपी की मानें पकड़े गये पांचों का अभी तक अपराधिक इतिहास नहीं मिला है.मामले में जांच- पड़ताल की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




