ePaper

पटना : तेजस्वी अपनी सोच बदलें, तो दिखने लगेगा विकास : संजय सिंह

Updated at : 08 Mar 2019 6:20 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : तेजस्वी अपनी सोच बदलें, तो दिखने लगेगा विकास : संजय सिंह

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने तेजस्वी यादव को नसीहत देते हुए कहा है कि वे अपनी सोच बदलें. पहले अपने अंदर की गंदगी को साफ करें, इसके बाद उन्हें सब कुछ साफ-साफ दिखने लगेगा. उन्होंने कहा कि तेजस्वी ना तो सकारात्मक सोच रखते हैं और ना ही सकारात्मक बोलते हैं. ऐसे […]

विज्ञापन
पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने तेजस्वी यादव को नसीहत देते हुए कहा है कि वे अपनी सोच बदलें. पहले अपने अंदर की गंदगी को साफ करें, इसके बाद उन्हें सब कुछ साफ-साफ दिखने लगेगा. उन्होंने कहा कि तेजस्वी ना तो सकारात्मक सोच रखते हैं और ना ही सकारात्मक बोलते हैं.
ऐसे में उनको बिहार का विकास सकारात्मक कैसे दिखेगा. सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव शेल्टर होम को लेकर हाय-तौबा मचा रहे हैं. इस घटना में बिहार सरकार ने गंभीरता से जांच करायी और इसके परिणाम आये हैं. दोषी पकड़े गये हैं. शेल्टर होम मामले में जो परिणाम आ रहे हैं, वह बिहार सरकार की उपलब्धि है.
दोषियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया है. नीतीश सरकार में ना किसी को फंसाया जाता है और ना ही किसी को बचाया जाता है. सिंह ने तेजस्वी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे राजद के 15 साल के शासनकाल को देखें. उस समय सत्ता संरक्षित अपराध होता था. अपराधों का डील सीएम हाउस में होता था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन