पटना : आइटीआइ भाषा परीक्षा के लिए 8 से 16 तक भरें फॉर्म

Updated at : 07 Mar 2019 8:31 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : आइटीआइ भाषा परीक्षा के लिए 8 से 16 तक भरें फॉर्म

पटना : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने आईटीआई की ट्रेनिंग प्राप्त किये हुए उत्तीर्ण अभ्यर्थियों अथवा आईटीआई में प्रथम वर्ष उत्तीर्ण व द्वितीय वर्ष में अध्ययनरत अभ्यर्थियों को बारहवीं के समकक्ष मान्यता देने के लिए आयोजित होने वाली ‘‘औद्योगिक प्रशिक्षण उच्च माध्यमिक स्तरीय भाषा (हिन्दी एवं अंग्रेजी) परीक्षा’’ में शामिल होने के लिए 16 मार्च […]

विज्ञापन
पटना : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने आईटीआई की ट्रेनिंग प्राप्त किये हुए उत्तीर्ण अभ्यर्थियों अथवा आईटीआई में प्रथम वर्ष उत्तीर्ण व द्वितीय वर्ष में अध्ययनरत अभ्यर्थियों को बारहवीं के समकक्ष मान्यता देने के लिए आयोजित होने वाली ‘‘औद्योगिक प्रशिक्षण उच्च माध्यमिक स्तरीय भाषा (हिन्दी एवं अंग्रेजी) परीक्षा’’ में शामिल होने के लिए 16 मार्च तक परीक्षा फॉर्म भरने का अवसर दिया है. इससे पहले परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख 7 मार्च निर्धारित थी. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि परीक्षा फॉर्म भरने के लिए सर्वप्रथम परीक्षा आवेदन–पत्र को समिति की वेबसाईट पर 8से 16 मार्च तक भरे जा सकेंगे.
डाउनलोड किये गये इन परीक्षा आवेदनपत्र को भर कर निर्धारित अवधि में विद्यार्थी इस अवधि में संबंधित संस्थान के प्रधान/प्रभारी के कार्यालय में जमा करेंगे. ऑनलाइन छोड़कर अन्य माध्यम से परीक्षा आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किये जायेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन