पटना : सभी जिलों के पर्यटन स्थलों के लिए स्पेशल बस सेवा

Published at :07 Mar 2019 8:27 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : सभी जिलों के पर्यटन स्थलों के लिए स्पेशल बस सेवा

पटना : बिहार में पर्यटकों को अपने डेस्टिनेशन तक पहुंचने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा. राज्य सरकार ने सभी जिलों में पर्यटकों की सुविधा को देखते हुए स्पेशल बस सेवा शुरू करने का फैसला लिया है. स्पेशल बस पर्यटकों को पर्यटन स्थलों का भ्रमण करायेगी. इसको लेकर विभागीय स्तर पर माइक्रो प्लान बनाया गया […]

विज्ञापन
पटना : बिहार में पर्यटकों को अपने डेस्टिनेशन तक पहुंचने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा. राज्य सरकार ने सभी जिलों में पर्यटकों की सुविधा को देखते हुए स्पेशल बस सेवा शुरू करने का फैसला लिया है. स्पेशल बस पर्यटकों को पर्यटन स्थलों का भ्रमण करायेगी. इसको लेकर विभागीय स्तर पर माइक्रो प्लान बनाया गया है. जून से पहले यह योजना शुरू हो जायेगी.
पर्यटकों की भीड़ के मुताबिक चलायी जायेंगी बसें : गया, मुंगेर, सीतामढ़ी, नालंदा जैसे विभिन्न जिलों में पर्यटकों को भ्रमण कराने के लिए पटना दर्शन की तरह ही बस सेवा होगी. पटना की तरह बाकी जिलों में भी पर्यटक अन्य जगहों पर भी घूम सकते हैं, लेकिन वहां तक पर्यटक पहुंच नहीं पाते है. इसलिए जिलों में पीपीपी मोड एवं सिटी सेवा के माध्यम से पर्यटकों को पर्यटन स्थलों तक ले जाया जायेगा.
विभाग उन पर्यटन स्थलों तक पर पहले सेवा शुरू करेगी, जहां सबसे अधिक भीड़ होती है. पर्यटकों के लिए लोकल स्तर पर भी गाइड की सुविधा दी जायेगी, ताकि उन्हें भ्रमण करने के दौरान कोई परेशानी नहीं हो. पटना दर्शन बस की दूरी भी बढ़ायी जायेगी. सरकार हर साल पर्यटन के लिए बजट में बढ़ोतरी कर रही है. 2011-12 में पर्यटन का बजट मात्र 30.4 करोड़ रुपये था. 2017-18 में बढ़ कर 91.2 करोड़ हो गया है.
बिहार में पर्यटकों की संख्या बढ़ी है. ऐसे में पर्यटक सभी पर्यटन स्थलों तक पहुंच सकें, इसको लेकर पटना दर्शन के बाद अब अन्य जिलों में भी पर्यटकों के लिए बस की सेवा शुरू होगी, जो पर्यटकों को भ्रमण करायेगी.
– प्रमोद कुमार, पर्यटन मंत्री
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन