ePaper

पटना : गायघाट से बड़ी पटनदेवी तक बनेगी सड़क

Updated at : 05 Mar 2019 8:39 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : गायघाट से बड़ी पटनदेवी तक बनेगी सड़क

चार वार्डों के बाशिंदेहोंगे लाभान्वित, पथ निर्माण विभाग से 5.18 करोड़ रुपये की मंजूरी पटना सिटी : पथ निर्माण विभाग की ओर से अशोक राजपथ के गायघाट गौरीशंकर मंदिर कॉलोनी, माखनपुर ईदगाह होते हुए बड़ी पटनदेवी कॉलोनी तक सड़क निर्माण की योजना को मूंजरी दी गयी है. पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने बताया कि […]

विज्ञापन
चार वार्डों के बाशिंदेहोंगे लाभान्वित, पथ निर्माण विभाग से 5.18 करोड़ रुपये की मंजूरी
पटना सिटी : पथ निर्माण विभाग की ओर से अशोक राजपथ के गायघाट गौरीशंकर मंदिर कॉलोनी, माखनपुर ईदगाह होते हुए बड़ी पटनदेवी कॉलोनी तक सड़क निर्माण की योजना को मूंजरी दी गयी है. पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने बताया कि इसके लिए विभाग की ओर से 5.18 करोड़ की मंजूरी मंजूरी दी गयी है. इतना ही नहीं सड़क को विस्तार देते हुए ईदगाह से प्रणी मंदिर होते हुए शेरशाह पथ के रास्ते खड़ा कुआं के मार्ग से गायघाट स्थित व्यहवार न्यायालय तक कार्य कराया जायेगा.
छह माह में पूरा हो जायेगा निर्माण कार्य
मंत्री ने बताया कि सड़क का निर्माण कार्य छह माह में पूर्ण हो जायेगा. संपर्क पथ वाली सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण होने की स्थिति में वार्ड संख्या 53, 58,56 व 57 के एक दर्जन से अधिक मुहल्लों को इसका लाभ मिलेगा.
इनमें मुख्य रूप से गौरीशंकर मंदिर कॉलोनी, बड़ी पटनदेवी मुहल्ला, बड़ी पटनदेवी कॉलोनी, भद्रघाट, माखनपुर, ईदगाह, खड़ा कुआं, दुर्गा चरण लेन, मीना बाजार गली, नया गांव, नेहरू चक व चैलीटाड़ समेत अन्य मुहल्लों के लोगों को इसका लाभ मिलेगा. सड़क का निर्माण कार्य पूरा होने की स्थिति में लोगों को लंबी दूरी तय करने व जाम से राहत मिलेगी.
इतना ही नहीं भद्र घाट से मीतन घाट व खाजेकलां घाट से कंगन घाट में गंगा किनारे बनने वाली सड़क का लाभ भी स्वीकृत योजना की सड़क बनने से होगा. मंत्री ने फिर दोहराया कि विकास कार्य के लिए धन की कमी नहीं है. सरकार प्रदेश के साथ पटना साहिब के विकास के लिए भी संकल्पित है. इसी योजना के तहत कार्य कराया जा रहा है
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन