फुलवारीशरीफ : बेऊर में बाइकर्स गैंग में विवाद के बाद युवक को मारी गोली

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Mar 2019 9:16 AM

विज्ञापन

फुलवारीशरीफ : रविवार की देर शाम महावीर कोलोनी में दुर्गा मंदिर के पास डेढ़मुंहवा मोड़ के पास अचानक बाइकर्स गैंग के सदस्यों ने गोलीबारी कर दी, जिसमें एक गोली वहीं पर गोलगप्पा खा रहे हरनीचक निवासी नरेश राय के पुत्र सन्नी कुमार को जा लगी. गोली मारने वाले दो बाइकों पर सवार चार से पांच […]

विज्ञापन
फुलवारीशरीफ : रविवार की देर शाम महावीर कोलोनी में दुर्गा मंदिर के पास डेढ़मुंहवा मोड़ के पास अचानक बाइकर्स गैंग के सदस्यों ने गोलीबारी कर दी, जिसमें एक गोली वहीं पर गोलगप्पा खा रहे हरनीचक निवासी नरेश राय के पुत्र सन्नी कुमार को जा लगी.
गोली मारने वाले दो बाइकों पर सवार चार से पांच से की संख्या में आये युवक फायरिंग करते हुए फरार हो गये. घायल सन्नी के साथ रहे उसके भाई चिक्कु और अन्य दोस्तों ने आनन- फानन उसे इलाज के लिए राजा बाजार के एक निजी हॉस्पिटल में ले गये जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है. गोली मारने वाले चंदन और उसके दोस्त बताये जा रहे हैं.
सन्नी और चंदन दोनों पहले दोनों एक ही बाइकर्स गैंग में थे . बाद में उनके बीच किसी बात को लेकर अनबन
हो गयी तब दोनों अलग- अलग होगये. सरेशाम कॉलोनी में गोलीबारी से इलाके में लोगों में दहशत का माहौल बन गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन