जम्मू-कश्मीर में बिहार का एक और लाल शहीद, CM नीतीश ने जताया शोक, कहा- पुलिस सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

पटना : जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में बिहार के बेगूसराय जिले के बखरी प्रखंड के ध्यान चक्की गांव निवासी सीआरपीएफ के अधिकारी पिंटू कुमार सिंह के शहीद हो हो गये. पिंटू सिंह की शहादत पर पूरा बिहार मर्माहत है. वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी गहरी शोक संवेदना जतायी है. यह […]
पटना : जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में बिहार के बेगूसराय जिले के बखरी प्रखंड के ध्यान चक्की गांव निवासी सीआरपीएफ के अधिकारी पिंटू कुमार सिंह के शहीद हो हो गये. पिंटू सिंह की शहादत पर पूरा बिहार मर्माहत है. वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी गहरी शोक संवेदना जतायी है.
यह भी पढ़ें : नीतीश सरकार का बेटियों को बड़ा तोहफा : घर बैठे डिस्टेंस मोड में स्नातक करनेवाली छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपये
यह भी पढ़ें : तेजस्वी ने CM नीतीश को दी सलाह, संकल्प रैली में PM मोदी से मांगे विशेष राज्य का दर्जा, फिर कह दी ऐसी बात…
Kupwara encounter: Firing stopped, search operation underway. Four security personnel and one civilian lost their lives in the encounter that broke out yesterday. #JammuAndKashmir
— ANI (@ANI) March 2, 2019
मुख्यमंत्री ने कहा है कि सीआरपीएफ के अधिकारी पिंटू कुमार सिंह की शहादत को देश हमेशा याद रखेगा. उन्होंने बिहार की धरती के वीर सपूत की शहादत पर उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है. उन्होंने कहा है कि पूरा बिहार शहीद के परिवार के साथ है. साथ ही कहा कि शहीद सीआरपीएफ अधिकारी पिंटू कुमार सिंह के निकटतम आश्रित को राज्य सरकार की ओर से सभी प्रकार की निर्धारित सहायता दी जायेगी. मुख्यमंत्री ने शहीद सीआरपीएफ अधिकारी पिंटू कुमार सिंह का राज्य सरकार की ओर से पुलिस सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किये जाने की बात कही है.
यह भी पढ़ें : भोजपुरी सिने जगत ने किया विंग कमांडर अभिनंदन का अभिनंदन, …जानें किसने कैसे दी बधाई?
यह भी पढ़ें : लड़कीवालों से शादी के लिए पिता ने ले लिया दहेज, उधर बेटे ने कर लिया प्रेम विवाह, फिर…
मुजफ्फरपुर के एलएस कॉलेज स्थित ड्यूक हॉस्टल में उनके जूनियर और हॉस्टल मेट रहे सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता रजनीश कुमार झा ने सीआरपीएफ में इंस्पेक्टर पिंटू सिंह की शहादत पर शोक जताया है. उन्होंने अपने वरिष्ठ साथी को याद करते हुए फेसबुक वॉल पर लिखा है- ‘सीआरपीएफ में मेरे एक वरिष्ठ और हॉस्टल मेट ने अपनी चोटों के कारण दम तोड़ दिया. दक्षिण कश्मीर में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में वह शहीद हो गये. दिवंगत आत्मा को शांति मिले.
यह भी पढ़ें : गया : अनशन पर बैठी महिला को मिलेगी सरकारी नौकरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




