बिहटा में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता रैली, नशामुक्त समाज का संकल्प

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता रैली करते गायत्री परिवार के सदस्य
Patna News: बिहटा में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई. रैली का उद्देश्य लोगों को तंबाकू और नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश देना था.
Patna News: (मोनु कुमार मिश्रा) विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर रविवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से बिहटा में जागरूकता रैली निकाली गई. रैली बिहटा चौक से शुरू होकर राघोपुर तिनमुहानी होते हुए गायत्री मंदिर तक पहुंची.
रैली का उद्देश्य लोगों को तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था. प्रतिभागियों ने हाथों में जागरूकता संबंधी तख्तियां लेकर विभिन्न नारों के माध्यम से आमजन को नशे से दूर रहने का संदेश दिया.
नशामुक्त समाज की अपील
वक्ताओं ने कहा कि स्वस्थ और समृद्ध समाज के निर्माण के लिए नशामुक्त जीवनशैली अपनाना समय की आवश्यकता है. लोगों से स्वयं नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने की अपील की गई. इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि तंबाकू का सेवन कैंसर सहित कई गंभीर बीमारियों का प्रमुख कारण है. इसका दुष्प्रभाव केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य तक सीमित नहीं रहता, बल्कि परिवार और समाज भी इससे प्रभावित होते हैं.
लिया नशामुक्ति का संकल्प
रैली के समापन पर उपस्थित लोगों ने नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया तथा युवाओं से विशेष रूप से तंबाकू एवं अन्य मादक पदार्थों से दूर रहने का आग्रह किया. कार्यक्रम में राकेश रंजन, विजेंद्र कुमार, शैलेंद्र कुमार, रविन्द्र कुमार, मदन राय, हरेंद्र गिरी, सुधीर शरण सिंह, संतोष कुमार, मोहन कुमार, रितेश कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता लव कुमार, प्रकाश कुमार, प्रभावती कुमारी, बेबी देवी, प्रतिमा देवी सहित बड़ी संख्या में गायत्री परिवार के सदस्य एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे.
इसे भी पढ़ें: पटना में NH किनारे बने अवैध ढाबों और पार्किंग पर चलेगा बुलडोजर, 15 दिनों में हटाने का DM का आदेश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By निखिल अनुराग
मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट. नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










