पटना : कार्यालय में घुस अध्यक्ष को सदस्य ने दी धमकी
Updated at : 28 Feb 2019 8:35 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : जिला परिषद कार्यालय में बुधवार की शाम करीब 4.30 बजे बाहरी लोगों के साथ दाखिल हुए जिला परिषद सदस्य मनोहर चौधरी ने जिप अध्यक्ष अंजू देवी को धमकी दी. आरोप है कि अध्यक्ष के साथ अभद्र व्यवहार किया गया. मामला 30 लाख रुपये के ठेकेदारी काे लेकर है. आरोप है कि मनोहर चौधरी […]
विज्ञापन
पटना : जिला परिषद कार्यालय में बुधवार की शाम करीब 4.30 बजे बाहरी लोगों के साथ दाखिल हुए जिला परिषद सदस्य मनोहर चौधरी ने जिप अध्यक्ष अंजू देवी को धमकी दी. आरोप है कि अध्यक्ष के साथ अभद्र व्यवहार किया गया. मामला 30 लाख रुपये के ठेकेदारी काे लेकर है.
आरोप है कि मनोहर चौधरी और उनके लोगों ने धमकी दी है कि अगर उनके क्षेत्र की 30 लाख रुपये की योजना उन्हें नहीं मिली तो वह जान से मार देंगे. जिप अध्यक्ष ने इस संबधं में गांधी मैदान थाने में मामला दर्ज कराया है. अध्यक्ष का कहना है कि उन्हें एससीएसटी एक्ट में फंसाने और कल से कार्यालय नहीं आने की धमकी दी गयी है.
अध्यक्ष ने बताया कि शाम को वह जिप कार्यालय में थी. इस दौरान मनोहर चौधरी करीब 20 लोगों के साथ अंदर आ गये और धमकाते हुए हंगामा करने लगे. मनोहर ने फोन करके फुलवारी क जिप सदस्य प्रभात कुमार उर्फ राजा चौधरी, नौबतपुर से जिप सदस्य का पुत्र उदित तिवारी, खुशरुपुर के जिप सदस्य के पति सचिन कुमार व अन्य असामाजिक तत्वों को बुला लिया गया. काफी देर तक हंगामा करने के बाद लोग धमकी देकर निकल गये हैं.
इस मामले में अंजू देवी के आवेदन पर केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. वहीं मनोहर चौधरी ने कहा कि मैं अपने क्षेत्र की योजना के लिए बात करने गया था. उस दौरान अध्यक्ष ने मेेरे साथ गाली-गलौज की गयी और उनके गूंडों द्वारा मेरी पिटाई की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




