दानापुर : गैस वेंडर की गोली मारकर हत्या, सड़क पर उतरे लोग

Updated at : 28 Feb 2019 8:32 AM (IST)
विज्ञापन
दानापुर : गैस वेंडर की गोली मारकर हत्या, सड़क पर उतरे लोग

जाम किया दानापुर-गांधी मैदान मुख्य मार्ग दानापुर : बाइक सवार तीन अपराधियों ने बुधवार को सुबह पौने नौ बजे गोलापर झखड़ी महादेव स्थित एचपी गैस गोदाम के पास गैस वेंडर कुंदन कुमार सिंह की दो गोलियां मार कर हत्या कर दी. इसके बाद बाइक सवार अपराधी फायरिंग करते व पिस्तौल लहराते हुए फरार हो गये.इधर, […]

विज्ञापन
जाम किया दानापुर-गांधी मैदान मुख्य मार्ग
दानापुर : बाइक सवार तीन अपराधियों ने बुधवार को सुबह पौने नौ बजे गोलापर झखड़ी महादेव स्थित एचपी गैस गोदाम के पास गैस वेंडर कुंदन कुमार सिंह की दो गोलियां मार कर हत्या कर दी.
इसके बाद बाइक सवार अपराधी फायरिंग करते व पिस्तौल लहराते हुए फरार हो गये.इधर, इस घटना से आक्रोशित परिजनों व लोगों ने दानापुर-गांधी मैदान मुख्य मार्ग गोलापर राम मंदिर के पास शव को रख कर जाम कर दिया. लोगों ने बीच सड़क पर टायर जलाकर एक घंटा तक यातायात बाधित कर दिया. प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. आग बुझाने गयी पुलिस से प्रदर्शनकारी भिड़ गये.
सूचना मिलने के बाद एएसपी अशोक मिश्रा पहुंचे व लोगों को समझा-बुझा कर सड़क जाम हटाया. एएसपी ने मृतक के परिजनों को आश्वासन दिया कि जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
बताया जाता है कि थाने के झखड़ी महादेव निवासी राज कुमार सिंह का 25 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार सिंह एचपी गैस एजेंसी के गोदाम में वेंडर का काम करता था. मृतक के पिता राज कुमार सिंह व भाई श्याम कुमार सिंह ने बताया कि कुंदन सुबह करीब साढ़े आठ बजे झखड़ी महादेव स्थित गैस गोदाम पर गया था. वह गोदाम के बाहर सड़क किनारे खड़ा था. इसी दौरान बाइक सवार तीन अपराधी आये और पीछे से उसे दो गोलियां मार दी. गोलियां कुंदन की पीठ व बांह में लगीं. गोलियां लगाने पर वहीं पर कुंदन गिरा पड़ा.
बताया जाता है कि पिछले 11 फरवरी को कुंदन का पिंकू जयसवाल से किसी बात को लेकर मारपीट हुई थी. इसको लेकर पिंकू ने चित्रकूट नगर गुलडाक स्थान निवासी महेंद्र के घर पर और झखड़ी महादेव निवासी चंदन कुमार के घर पर भी गोलीबारी की थी . मृतक कुंदन के पिता ने बताया कि इसी विवाद को लेकर पिंकू ने उनके बेटे की हत्या की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन