ePaper

बिहार में न्याय के साथ हो रहा विकास : सीएम नीतीश कुमार

Updated at : 27 Feb 2019 6:21 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार में न्याय के साथ हो रहा विकास : सीएम नीतीश कुमार

बाढ़ में 19 व मोकामा में 55 योजनाओं का उद्घाटन व िशलान्यास बाढ़/मोकामा : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में न्याय के साथ विकास हो रहा है. कई योजनाओं को इसी उद्देश्य से शुरू किया गया है.मुख्यमंत्री ने बाढ़ के कृषि विज्ञान केंद्र अगवानपुर फॉर्म के मैदान में मंगलवार को आयोजित जनसभा को […]

विज्ञापन
बाढ़ में 19 व मोकामा में 55 योजनाओं का उद्घाटन व िशलान्यास
बाढ़/मोकामा : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में न्याय के साथ विकास हो रहा है. कई योजनाओं को इसी उद्देश्य से शुरू किया गया है.मुख्यमंत्री ने बाढ़ के कृषि विज्ञान केंद्र अगवानपुर फॉर्म के मैदान में मंगलवार को आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उक्त बातें कहीं.
इस दौरान उन्होंने 6 योजनाओं का उद्घाटन किया और 13 योजनाओं का शिलान्यास किया. वहीं, मोकामा में सीएम नीतीश कुमार ने विकास की 55 योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया. सीएम ने कहा कि टाल के विकास के लिए 1892 करोड़ की योजना स्वीकृत की जा रही है. आरआरएस कॉलेज में पीजी की पढ़ाई शुरू होगी. ट्राॅमा सेंटर खुलेगा.कार्यक्रम में मंत्री ललन सिंह, संसद वीणा देवी,विधान पार्षद नीरज कुमार आदि मौजूद रहे.
बैकटपुर में सामुदायिक भवन का किया उद्घाटन : खुसरूपुर. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार की शाम प्रखंड के बैकटपुर स्थित गौरीशंकर मंदिर पहुंचे और पूजा- अर्चना की. उनके साथ विधान पार्षद प्रो रणवीर नंदन भी मौजूद थे.
इसके बाद विधान पार्षद प्रो रणवीर नंदन की पार्षद निधि से 20 लाख की लागत से मंदिर परिसर में निर्मित परमेश्वरी सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया.मौके पर प्रो रामजतन सिन्हा, पूर्व विधान पार्षद बाल्मीकी सिंह, छोटू सिंह, राजाराम सिंह,मुखिया कुमार बिंदेश्वर सिंह,प्रेम कुमार,अखिलेश तिवारी आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन