पटना : पथ निर्माण की 14 योजनाओं पर खर्च होंगे 290 करोड़

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Feb 2019 8:31 AM

विज्ञापन

पटना : पथ निर्माण विभाग की विभागीय निविदा समिति ने राज्य के आठ जिलों में पथ निर्माण व इससे संबंधित कार्य के लिए 290.27 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है. स्वीकृत योजना समस्तीपुर, सारण, भागलपुर, बांका, जमुई, गया, अररिया और भोजपुर जिले की है. इसमें लगभग 168 किमी सड़कों का जीर्णोद्धार होगा. दो साल के […]

विज्ञापन
पटना : पथ निर्माण विभाग की विभागीय निविदा समिति ने राज्य के आठ जिलों में पथ निर्माण व इससे संबंधित कार्य के लिए 290.27 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है.
स्वीकृत योजना समस्तीपुर, सारण, भागलपुर, बांका, जमुई, गया, अररिया और भोजपुर जिले की है. इसमें लगभग 168 किमी सड़कों का जीर्णोद्धार होगा. दो साल के भीतर इस काम को पूरा किया जायेगा. पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने बताया कि निविदा समिति छपरा की तीन योजनाओं के लिए 49.53 करोड़ की मंजूरी दी है. गया जिले की 39.87 करोड़ की चार योजनाओं की मंजूरी मिली है.
भागलपुर और बांका की चार योजनाओं के लिए 56.79 करोड़ रुपये की स्वीकृति समिति ने दी है. इसके अलावा समस्तीपुर में पटेल चौक से बसरिया भाया दामोदर–महुली–सुभाष चौक पथ (6 किमी) के लिए 12.51 करोड़, जमुई जिले में बासकीटांड से सिमलतल्ला पथ (20 किमी) के लिए 21.17 करोड़, अररिया जिले में अररिया–बैरागांछी–मदनपुर–सिकटी पथ (29.08 किमी) के लिए 85.49 करोड़ की मंजूरी मिली है. भोजपुर जिले में कोइलवर–चांदी–धरहरा पथ (14 किमी) के लिए 24.90 करोड़ की मंजूरी दी गयी है.
छपरा, गया, भागलपुर और बांका की स्वीकृत योजनाओं की जानकारी देते हुए मंत्री ने बताया कि छपरा में साधाठाला से प्रभुनाथ नगर (1.02 किमी) के लिए 4.71 करोड़, मानपुर–गड़खा रोड (18 किमी) के लिए 30.73 करोड़ और शीतलपुर–परसा रोड (15 किमी) के लिए 14.07 करोड़, भागलपुर में धोरैया के चतुर्वेदी आश्रम पथ (12.70 किमी) के लिए 13.91 करोड़, बांका के पांडेयडीह–लकहवान रोड (7 किमी) के लिए 6.24 करोड़, बांका–बेलहर सड़क (32.43 किमी) के लिए 30.24 करोड़, बांका–बेलहर पुराना पथ (7.70 किमी) के लिए 6.39 करोड़ की मंजूरी दी गयी है.
इसी प्रकार गया जिले में शेरघाटी के रफीगंज–कसमा–गुरारू–नावाडीह–मरौंधा–दुब्बा पथ (12 किमी) के लिए 9.28 करोड़, बलुआचट्टी से बड़की छाप पथ (10.05 किमी) के लिए 10.60 करोड़, इमामगंज से नवाखाम पथ (10.53 किमी) के लिए 10.21 करोड़ और बीबीपेेसरा से कुरमापा–भदईया–लाडू सड़क के लिए 9.75 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन