पटना : प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र ने फांसी लगा दी जान

Updated at : 25 Feb 2019 8:35 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र ने फांसी लगा दी जान

सुबह से ही नहीं उठा था फोन, शाम को मिली जानकारी, पुलिस ने मोबाइल कब्जे में लिया पटना : पटना में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र राजकुमार (22) ने फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया है. कमरे से सुसाइड नोट नहीं मिला है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम […]

विज्ञापन
सुबह से ही नहीं उठा था फोन, शाम को मिली जानकारी, पुलिस ने मोबाइल कब्जे में लिया
पटना : पटना में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र राजकुमार (22) ने फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया है. कमरे से सुसाइड नोट नहीं मिला है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कमरे को सील कर दिया गया है. एफएसएल से जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे जांच की जायेगी.
पुलिस ने छात्र को मोबाइल फोन कब्जे में लिया है. उसकी जांच की जा रही है. सीडीआर निकाल पता किया जा रहा है कि सुसाइड से पहले उसने किससे बात की थी. घटना कदमकुआं थाना क्षेत्र के स्वीट हर्ट लेन मुसल्लहपुर में भाड़े के मकान में रहता था. मूल रुप से बांका जिले का रहने वाला था.
खिड़की तोड़कर देखने के बाद हुई जानकारी
दरअसल राजकुमार के मोबाइल फोन पर रविवार की सुबह से ही कुछ लोग फोन कर रहे थे. घर के लोग भी फोन कर रहे थे, लेकिन उसका फोन रिसीव नहीं हो रहा था. इसके बाद शाम को कुछ लोगों ने खिड़की के रास्ते से अंदर झांक कर देखा. अंदर राजकुमार छत की कुंडी से फांसी का फंदा लगाकर कर लटकता हुआ दिखाई दिया.
इसके बाद कदमकुआं थाने की पुलिस को इसकी जानकारी दी गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन किया और घरवालों को फोन करके वहां बुलाया गया. सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा. पुलिस का कहना है कि आशंका है कि राजकुमार ने शनिवार की रात में ही फांसी लगा ली है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन