पटना : कॉमन एजुकेशन सिस्टम की मांग को लेकर राजभवन तक करेंगे मार्च
Updated at : 25 Feb 2019 8:31 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : कॉमन एजुकेशन सिस्टम की मांग को लेकर बनी स्ट्रगल कमेटी 25 फरवरी को गांधी मैदान से राजभवन तक पैदल मार्च करेगी.कमेटी के सदस्य 16 फरवरी से बोधगया से पैदल मार्च करते हुए बीते रोज पटना पहुंचे हैं. स्ट्रगल कमेटी के अध्यक्ष मृत्युंजय पैरियार ने बताया कि संगठन समूचे देश में छह सूत्री मांग […]
विज्ञापन
पटना : कॉमन एजुकेशन सिस्टम की मांग को लेकर बनी स्ट्रगल कमेटी 25 फरवरी को गांधी मैदान से राजभवन तक पैदल मार्च करेगी.कमेटी के सदस्य 16 फरवरी से बोधगया से पैदल मार्च करते हुए बीते रोज पटना पहुंचे हैं. स्ट्रगल कमेटी के अध्यक्ष मृत्युंजय पैरियार ने बताया कि संगठन समूचे देश में छह सूत्री मांग को लेकर सड़क पर उतरा है. पेरियार ने बताया कि शिक्षा की बदहाली के चलते इस आंदोलन की जरूरत पड़ी है.
बोधगया से पटना पहुंचे कमेटी के सदस्यों ने पुलवामा में सीआरपीएफ के शहीद जवानों की याद में रविवार को कारगिल चौक पर कमेटी ने मोमबत्ती जला कर दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान संगठन के अध्यक्ष पेरियार के अलावा महासचिव मुकुल कुमार, मृत्युंजय पांडेय, सुरेंद्र गुप्ता, संतोष कुमार,विश्वास कुमार, एमएस कादरी आदि मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




