ePaper

बाढ़ : सीएम के कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों ने लिया जायजा

Updated at : 25 Feb 2019 8:26 AM (IST)
विज्ञापन
बाढ़ : सीएम के कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों ने लिया जायजा

बाढ़ : अगवानपुर कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में 26 फरवरी को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनसभा को लेकर तैयारियां जोरों से चल रही है. सभा मंच और स्थल के आसपास बैरिकेडिंग का काम चल रहा है. वहीं हेलीपैड बनाने का भी काम तेजी से चल रहा है. सभा स्थल पर राज्य सरकार […]

विज्ञापन
बाढ़ : अगवानपुर कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में 26 फरवरी को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनसभा को लेकर तैयारियां जोरों से चल रही है. सभा मंच और स्थल के आसपास बैरिकेडिंग का काम चल रहा है. वहीं हेलीपैड बनाने का भी काम तेजी से चल रहा है.
सभा स्थल पर राज्य सरकार की कई योजनाओं की होर्डिंग्स लगायी गयी है. जनसभा के लिए कृषि विज्ञान केंद्र में खेत में लगी मसूर की फसल लगी खेत को जोत कर सभा स्थल बनाया गया है. वहीं आसपास के पेड़ों की कटाई की गयी है, ताकि लोगों को परेशानी न हो. अगवानपुर गांव में मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण भी चल रहा है.
इसे कई चित्रों से आकर्षक रूप से सजाने के लिए कलाकार लगे हुए हैं. इसका भी उद्घाटन मुख्यमंत्री द्वारा किया जायेगा. वहीं अधिकारियों द्वारा सभा स्थल पर भी निरीक्षण किया गया है. सभा स्थल बनाने का काम अंतिम चरण में है. स्थानीय नेताओं का कहना है कि मुख्यमंत्री कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर सकते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन