महिला आयोग की अनोखी पहल, विधवा और तलाकशुदा महिलाओं का पुनर्विवाह कराएगा आयोग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Feb 2019 3:56 AM
अनुराग प्रधान, पटना : बिहार राज्य महिला आयोग अब विधवा व तलाकशुदा महिलाओं का पुनर्विवाह भी करायेगा. इसको लेकर तैयारी चल रही है. पुनर्विवाह की इच्छा रखने वाली कोई भी महिला राज्य महिला आयोग में आकर रजिस्ट्रेशन करा सकती है. इन महिलाओं को आयोग की तरफ से हर संभव मदद दी जायेगी. वैसे आयोग की […]
अनुराग प्रधान, पटना : बिहार राज्य महिला आयोग अब विधवा व तलाकशुदा महिलाओं का पुनर्विवाह भी करायेगा. इसको लेकर तैयारी चल रही है. पुनर्विवाह की इच्छा रखने वाली कोई भी महिला राज्य महिला आयोग में आकर रजिस्ट्रेशन करा सकती है. इन महिलाओं को आयोग की तरफ से हर संभव मदद दी जायेगी.
वैसे आयोग की वेबसाइट लांच होने के साथ ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधाएं भी महिलाओं को मिलेंगी. वेबसाइट लांच होने के बाद आयोग इस पर विधवा या तलाकशुदा महिलाओं का प्रोफाइल डालेगा. वेबसाइट पर महिला की सारी जानकारी होगी, जैसी किसी मैट्रिमोनियल साइट पर होती है. इससे इन महिलाओं को अपना जीवन संवारने का एक मौका भी मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










