पटना : बेगूसराय का ठठेरा गैंग करता है गहनों की ठगी
Updated at : 19 Feb 2019 8:59 AM (IST)
विज्ञापन

एक हुआ गिरफ्तार पटना : बेगूसराय का ठठेरा गैंग पटना में आभूषण चमकाने के नाम पर ले भागने का गोरखधंधा कर रहे हैं. इसका खुलासा उस समय हुआ जब गर्दनीबाग पुलिस ने इस गैंग के एक सदस्य परशुराम स्वर्णकार को बेगूसराय में छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया. परशुराम बेगूसराय के दंडारी के तेतरी का रहने […]
विज्ञापन
एक हुआ गिरफ्तार
पटना : बेगूसराय का ठठेरा गैंग पटना में आभूषण चमकाने के नाम पर ले भागने का गोरखधंधा कर रहे हैं. इसका खुलासा उस समय हुआ जब गर्दनीबाग पुलिस ने इस गैंग के एक सदस्य परशुराम स्वर्णकार को बेगूसराय में छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया.
परशुराम बेगूसराय के दंडारी के तेतरी का रहने वाला है. पुलिस को इसके बेटे की तलाश है, जो अभी फरार है. बताया जाता है कि बाप-बेटे के इस गैंग ने गर्दनीबाग के अनिसाबाद इलाके में एक महिला को बेवकूफ बनाया था और आभूषण साफ करने के नाम पर उनके गहने लेकर चंपत हो गये थे.
ये दोनों बाइक से महिला के घर पर पहुंचे थे और पहले बताया कि पीतल के बरतन को साफ कर देंगे. इस पर महिला ने अपने पीतल के बरतन को साफ कराया तो उन लोगों ने यह बताया कि सोने के आभूषण भी चमका देंगे. महिला उन लोगों की बातों में आ गयी और अपने आभूषण को साफ करने के लिए दे दिया.
इसके बाद चालाकी से वे दोनों महिला के गहने लेकर भाग गये. महिला ने गर्दनीबाग पुलिस को मामले की जानकारी दी. इसके बाद पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे के वीडियो फुटेज को खंगाला. जिसमें जालसाजों के बाइक का नंबर आ गया और फिर बेगूसराय में पुलिस ने छापेमारी कर बाप को पकड़ लिया. लेकिन बेटा फरार होने में सफल रहा.
तीन दुकानों में चोरी
पटना. कंकड़बाग थाने के रामविलास चौक पर स्थित तीन दुकानों में रविवार की देर रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. इस दौरान चोर हजारों रुपये नकद ले जाने में सफल रहे.
चारों ने उन तीनों दुकानों वेंटिलेटर को एक-एक कर तोड़ा और अंदर प्रवेश कर गये. चोरी की जानकारी दुकानदारों को सोमवार को अहले सुबह हुई, जब वे दुकानों को खोलने के लिए पहुंचे. बताया जाता है कि चोरी की घटना नालंदा मेडिकल, शुभम इलेक्ट्रिक व आटा की चक्की दुकान में घटित हुई.
नालंदा मेडिकल दुकान के गल्ला से चोर 14 हजार नकद ले गये. शुभम इलेक्ट्रिक दुकान के अंदर पैसा नहीं था तो छोटा-मोटा सामान चोर ले गये. चोर आटा की चक्की वाले दुकान में भी घुसे, लेकिन कुछ नहीं मिला तो निकल गये.
वाहन चोर गिरफ्तार
पटना. दीघा थाना पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले तीन छात्रों को मखदुमपुर इलाके से पकड़ लिया. इन लोगों के पास से चोरी की स्कूटी बरामद कर ली गयी है. पकड़े गये चोरों में आकाश कुमार (दीघा मखदुमपुर), सूरज कुमार (दीघा मखदुमपुर) व गौतम कुमार (दीघा वाजितपुर) शामिल हैं.
ये तीनों छात्रों को अय्याशी के लिए पैसों की जरूरत थी और पढ़ाई करने के बजाये वाहन चोरी करने लगे. कुछ दिन पहले इन लोगों ने दीघा इलाके में एक स्कूटी की चोरी की थी. इसकी सूचना दीघा थाने को मिली तो फिर पुलिस ने अपनी जांच-पड़ताल शुरू कर दी और ये पकड़ में आये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




