लोकसभा चुनाव : राजद और कांग्रेस के बीच सीटों के समझौते पर मंथन है जारी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : महागठबंधन में राजद और कांग्रेस के बीच सीटों के समझौते पर मंथन जारी है. सूत्रों के मुताबिक राजद 18 से 20 सीटों पर और कांग्रेस 12 से 14 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. बाकी की बची सीट सहयोगी दलों के बीच बांट दिये जायेंगे. कांग्रेस में सीट और उम्मीदवारों के नाम का आखिरी फैसला […]
विज्ञापन
पटना : महागठबंधन में राजद और कांग्रेस के बीच सीटों के समझौते पर मंथन जारी है. सूत्रों के मुताबिक राजद 18 से 20 सीटों पर और कांग्रेस 12 से 14 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. बाकी की बची सीट सहयोगी दलों के बीच बांट दिये जायेंगे.
कांग्रेस में सीट और उम्मीदवारों के नाम का आखिरी फैसला आलाकमान के स्तर पर किया जायेगा. वहीं, राजद में आखिरी निर्णय पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद की सहमति से तेजस्वी यादव लेंगे. महागठबंधन में वाम दलों के साथ शरद यादव, जीतनराम मांझी और मुकेश सहनी की पार्टी भी शामिल होगी. सपा और बसपा को भी एक-एक सीट मिल सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










