पटना : शहीदों की शहादत पर रोया शहर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Feb 2019 4:21 AM

विज्ञापन

पटना : ऐसा पहला मौका था. जब शुक्रवार को बगैर किसी पार्टी, संगठन या किसी व्यक्ति विशेष के अाह्वान के ही राजधानी सुबह से देर शाम तक पुलवामा में हुए शहीदों को याद करती रही. लोग गम में डूबे रहे, विभिन्न चौक चौराहों पर प्रदर्शन किया. झंडा बैनर पोस्टर लेकर घर से बाहर निकले और […]

विज्ञापन

पटना : ऐसा पहला मौका था. जब शुक्रवार को बगैर किसी पार्टी, संगठन या किसी व्यक्ति विशेष के अाह्वान के ही राजधानी सुबह से देर शाम तक पुलवामा में हुए शहीदों को याद करती रही. लोग गम में डूबे रहे, विभिन्न चौक चौराहों पर प्रदर्शन किया. झंडा बैनर पोस्टर लेकर घर से बाहर निकले और आतंकवाद पर पूर्ण विराम लगाने की अपील की. लोगों के मन में सवाल था आखिर कब तक और कितने जवान शहीद होंगे. जब शाम ढली तो नजारा और भी भावुक हो गया.

विभिन्न सड़कों, गलियों से हजारों लोगों का सैलाब आया. लाेग गम की रोशनी लेकर लोग कारगिल चौक, बोरिंग रोड, शहीद स्मारक आदि जगहों पर जुटे. इसमें हर वर्ग के लोग थे. हुजूम जाति, धर्म, स्त्री, पुरूष और उम्र की सीमा से ऊपर उठ एक आम हिंदुस्तानी बन कर खड़ा था. शाम चार बजे से नौ बजे तक कैंडल मार्च का दौर चला. किसी ने मौन श्रद्धांजलि दी तो कोई जिंदाबाद, अमर रहे जैसे नारों से सपूतों को याद करता रहा.
सड़क से सोशल मीडिया तक आक्रोश और गम के बादल
सड़कों के अलावा लोगों ने सोशल मीडिया पर भी अपने गम का इजहार, आतंकवाद पर नाराजगी दिखाई, पाक पर गुस्सा किया और केंद्र के आला नेताओं की अातंकवाद पर चेतावनी भरी बातों को शेयर किया. लोगों ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म को पूरा युद्ध को मैदान दिया था. दिन पर देश भक्ति के पोस्टों पर लाइन, कॉमेंट और शेयर का दौर चला.
लोग सैनिकों के शहादत और श्रद्धांजलि के पोस्टर बनाकर शहीदों को याद कर रहे थे. सैनिकों की शहादत के गम में डूबे सबके के मन में एक ही सवाल था कि आखिर कब ऐसी कार्रवाई होगी, जिससे शहीदों के गम में जल रहे आम लोगों के कलेजे को ठंडक मिले.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन